मां रेवा मातृशक्ति महिला मंडल द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा




हमारा इंडिया न्यूज (हर पल हर खबर) मध्यप्रदेश/जबलपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मां रेवा मातृशक्ति महिला मंडल के सौजन्य से एवं पुलिस अधिकारी थाना गढ़ा के सभी पुलिस कर्मियों के साथ पुलिस अधिकारियों के मार्गदशन पर मां रेवा मातृशक्ति महिला मंडल के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा त्रिपुरी चौक से लेकर पंडा की मढिया, श्याही नाका, संजीवनी नगर, गुलौआ चौक, बी. टी. तिराहा, छोटी बजरिया, गढ़ा बाजार होते हुए गढ़ा थाने तक  तिरंगा यात्रा धूमधाम से निकाली गई।




यात्रा में मुख्य अतिथि विरेंद्रपुरी वार्ड पार्षद अनुराग साहू उपस्थित रहे। महाराणा प्रताप मंडल भाजपा से अभिषेक सराफ, विकल खटीक, अभिषेक खुरेशिया, थाना गढ़ा प्रभारी  राकेश तिवारी, मां रेवा मातृशक्ति महिला मंडल अध्यक्ष चांदनी ताम्रकार, उपाध्यक्ष रागिनी कोरी, रत्ना दीक्षित, किरण तौहेल,  कुमकुम पांडे, पल्लवी कोरी, रखी कोष्टा, वर्षा कोरी, नेहा शर्मा, खुशबू जैन के साथ समस्त मां रेवा मातृशक्ति महिला मंडल यात्रा में सम्मिलित रहा।

यात्रा का मुख्य उद्देश्य आजादी की 75वी वर्षगांठ को हर्ष उल्लास से मानना है। हर घर तिरंगा लहरे उसके लिए ज्यादा से ज्यादा लोगो को तिरंगे और देश प्रेम के प्रति जागरूक करना था। कुछ तत्त्व तिरंगे को लेकर गलत टिप्पणियां करते है, उनकी विचारधारा में परिवर्तन लाने का प्रयास जन - जन को तिरंगे का महत्व समझाने की कोशिश की गई ताकि देश का प्रत्येक नागरिक बच्चा बच्चा देश के प्रति समर्पित भावना और देश के लिए अटूट प्यार अपने अंदर ला सके सभी लोग देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझे और जागरूक हो सके।

तिरंगा यात्रा में हज़ारो की संख्या में महिलाओं एवं क्षेत्रीय लोगों ने बढ़-चढ़कर तिरंगा यात्रा की शोभा में अपना भरपूर योगदान दिया और यात्रा को भव्य विशाल बनाया। 


Post a Comment

Previous Post Next Post

Technology

Connect With us