बड़ी खबर: जबलपुर में होने जा रहा है प्रभु श्रीराम जी के काज का यह वर्ल्ड स्तर का भव्य आयोजन, देश, विदेश से आएंगे कई विद्वान, देखिए यह खबर



हमारा इंडिया न्यूज (हर पल हर खबर) मध्यप्रदेश/जबलपुर।वर्ल्ड रामायण कॉफ्रेंस संस्कारधानी में लगातार 3 बार वल्र्ड रामायण कॉन्फ्रे स का आयोजन 6, 7 और 8 जनवरी को मानस भवन में होगा। इस वल्र्ड रामायण कान्फ्रेंस की विषयवस्तु रामायण की सौम्य शक्ति है। विश्व के रामायण पर होने वालें कार्यक्रमों में यह एक अनूठा एवं एकमात्र आयोजन है, जहां रामायण पर अकादमिक, साहित्यिक, आध्यात्मिक एवं संस्कृतिक विधा के विद्वान एक मंच पर उपस्थित होते हैं। विश्व भर की दृष्टि को आकृष्ट करने वालें इस आयोजन में सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों का भी समावेश किया गया है। इस संबंध की जानकारी पत्रवार्ता में आयोजक मण्डल ने दी है।



समिति की प्रमुख सलाहकार साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी ने बताया कि यह आयोजन ब्रह्मर्षि मिशन समिति के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित है एवं स्वामी विश्व भारती दीदी यूके एवं प्रो राजेंद्र अरुण मॉरिशस की स्मृति में समर्पित है। आयोजन समिति के अध्यक्ष अजय विश्नोई ने बताया नगर पालिका निगम के द्वारा इस आयोजन को भव्य बनाने में सहयोग प्रदान किया जा रहा है, साथ ही इस आयोजन के उद्घाटन सत्र में सांसद एवं प्रखर वक्ता डॉ सुधांशु त्रिवेदी एवं आईसीसीआर के अध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे उपस्थित रहेंगे। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बताया कि इस आयोजन को लेकर शहर में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसके तहत मानस भवन और उसके आसपास के क्षेत्र को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। शहर में जगह.जगह बैनर होर्डिंग लगाए जा रहे हैं।



30 विदेशी विद्वानों की होगी महत्वपूर्ण भूमिका
---------------------

आयोजन के संयुक्त अध्यक्ष पंडित अशोक मनोध्या ने बताया कि इस कार्यक्रम में श्री रामलीला समिति गढ़ा, जाबालिपुरम द्वारा शबरी प्रसंग एवं नंदी ग्राम की एक शाम का मंचन होगा, और 6, 7 एवं 8 जनवरी को अंजनिया जिला मंडला के ग्राम सीतारप्टम की वनवासी रामधुन मंडली द्वारा अखंड रामधुन की प्रस्तुति होगी। आयोजन समिति के सचिव डॉ अखिलेश गुमाश्ता ने बताया कि तृतीय वल्र्ड रामायण की सफ लता हेतु लगभग 13 हजार सुदंरकांड पाठ डॉ विनोद दुबे एवं डॉ राजेंद्र नेमा के संयोजन में किए गए हैं, जिसकी पूर्ण आहुति 5 जनवरी को मानस भवन में होगी। इसके उपरांत सांय 6 बजे ग्वारीघाट में नर्मदा आरती नगर पालिका निगम के सहयोग से आयोजन की सफ लता हेतु की जाएगी। इसके उपरांत मानस भवन में डॉ सुधीर अग्रवाल के द्वारा नर्मदा कलश की स्थापना की जाएगी। इस आयोजन में 30 विदेशी विद्वानों सहित लगभग 50 विद्वान भाग ले रहें हैं। इसमें 12 समग्र सत्र, 3 अध्यात्मिक सत्र एवं 5 प्राइम टाइम सत्र होंगे, साथ ही सुबह 10 से सांय 4 बजे तक रामायण पाठशाला का आयोजन दिल्ली के शांतनु गुप्ता द्वारा किया जाएगा, जिसमें स्कूल कॉलेज के लगभग 350 छात्र भाग लेंगे।



फ्रेंच भाषा में होगा रामायण का अनुवाद
--------------------

मीडिया प्रभारी दिनेश मिश्रा ने बताया कि इस आयोजन में श्रीलंका के सांस्कृतिमंत्री विदुरा विक्रम नाथ के मॉरिशस के संस्कृतिमंत्री अविनाश टीक एवं स्विट्जरलैंड के संसद सदस्य निकोलस सैमुअल  विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। साथ ही फ्रें च भाषा में रामायण का अनुवाद करने वाले प्रो फि लिप बेनोइट पेरिस, जेफ्री आर्मस्ट्रांग केनेडा, प्रो माइकल स्टर्नफ ील्ड अमेरिका, शरीन शाह जहाँ बांग्लादेश, प्रो चिरापत प्रपन्न विद्या थाईलैंड, डॉ निलेश ओक यूएसए, डॉ सतीश जोशी स्वीटजरलैंड इस आयोजन में भाग ले रहे हैं। कॉन्फ्रेस का मूल विषय रामायण और अंतरराष्ट्रीय सौहार्द कॉन्फ्रेस की थीम सॉफ्ट पॉवर ऑफ  रामायण के अंतर्गत इंडो.थाई रामायण फ ोरम की स्थापना 2016 में हुई थी, इसकी बैठक डा ॅचिरापत प्रपन्न विद्या, सुशील धानुका बैंकाक एवं अमरेंद्र नारायण भारत के मार्गदर्शन में 8 जनवरी को होगी, साथ ही इस वल्र्ड रामायण कॉन्फ्रेंस में इंडो श्रीलंका रामायण चेप्टर की स्थापना करने पर भी विचार होगा।



होगी शानदार गीतों की प्रस्तुति
----------------------
5 जनवरी को दिल्ली की संस्था आईजीएनसी की  रामायण पर आधारित प्रदर्शन का उद्घाटन सांय 5 बजे किया जाएगा। एड रविरंजन ने बताया कि तृतीय वल्र्ड रामायण कॉफ्रेंस में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सांय 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक होगा, इसमें इम्फ ाल की लवकुश रामायण, रुपवाणी बनारस, केरल की प्रसिद्ध गायिका सूर्या गायत्री की भजन संध्या, थाईलैंड की रामायण प्रस्तुति, रामलीला समिति गढ़ा की प्रस्तुति एवं आभाष जोशी के द्वारा गीतों की शाम का अयोजन किया जाएगा। साथ ही रामायण पर कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें रामायण पर कविता लिखने वाला सुदीप भोला, राजेंद्र प्रियांशु, अयोध्या, तरुण जैन, आशीष सोनी, दीपक तिवारी की उपस्थिति होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Technology

Connect With us