लाइक्स और व्यूज के लिए जान से खिलवाड़: जबलपुर के एलिवेटेड फ्लाईओवर पर नहीं थम रही रीलबाजी, फिर वायरल हुआ किन्नर का वीडियो

हमारा इंडिया न्यूज (हर पल-हर खबर) मध्यप्रदेश/जबलपुर। शहर में बने प्रदेश के सबसे बड़े एलिवेटेड फ्लाईओवर को कुछ लोग मानो रील स्टूडियो समझ बैठे हैं। हादसों और पुलिस कार्रवाई के बावजूद फ्लाईओवर पर रील बनाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। अब सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हुआ है जिसमें माही शुक्ला नामक किन्नर फ्लाईओवर के बीचों बीच गाने पर डांस करते हुए रील बनाती नजर आ रही हैं यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है चिंता की बात यह है कि इसी फ्लाईओवर पर पहले भी रील बनाने के दौरान कई बार जान जोखिम में डालने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद लोग सबक लेने को तैयार नहीं हैं।

पहले मांग चुकी माफी और फिर वही हरकत

कुछ महीने पहले भी फ्लाईओवर पर रील बनाने के मामले में मदन महल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालान काटा था और दोबारा ऐसी हरकत नहीं करने की चेतावनी दी थी। उस समय माही शुक्ला ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए वीडियो भी जारी किया था लेकिन अब एक बार फिर उसी फ्लाईओवर पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी गई जिससे पुलिस की कार्रवाई और चेतावनी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
हाल ही में सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया वीडियो


रील का जुनून में सुरक्षा गए भूल

एलिवेटेड फ्लाईओवर पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं लेकिन वायरल होने की होड़ में लोग अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रहे सड़क के बीच रील बनाना न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है बल्कि किसी बड़े हादसे को भी न्योता दे सकता है।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल 

लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों के बाद फ्लाईओवर पर पुलिस गश्त और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं यदि नियमित पेट्रोलिंग और सख्त कार्रवाई होती तो बार बार इस तरह की रीलबाजी की घटनाएं सामने नहीं आतीं। अब देखना होगा कि पुलिस इस ट्रेंड पर अंकुश लगाने के लिए केवल चालानी कार्रवाई तक सीमित रहती है या फिर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर इसे पूरी तरह रोकने में सफल होती है।
 
पूर्व में हुई कार्यवाही के बाद माफी मांगने का यह वीडियो 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Connect With us