जबलपुर के इस क्षेत्र में हुआ सड़क हादसा, चलती कार में आया अटैक, ठेले टपरे आए चपेट में, देखिए यह खबर




हमारा इंडिया न्यूज (हर पल-हर खबर) मध्यप्रदेश/जबलपुर।शहर के अमखेरा रोड स्थित क्लस्टर मार्केट के मुख्य गेट के सामने सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार मदार टेकरी निवासी बबुआ कुरैशी की चलती कार में अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि वाहन चलाते समय उनकी हृदय गति रुक गई, जिसके कारण कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक ठेले को टक्कर मारते हुए नाले में जा गिरी।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही कार नाले में उतर गई। टक्कर की चपेट में आने से ठेला क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई अन्य जनहानि नहीं हुई।


घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी और हड़कंप की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल कार तक पहुंचकर चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया तथा पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने जांच के बाद चालक को मृत घोषित कर दिया।



प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बबुआ कुरैशी की मौत हृदय गति रुकने के कारण हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन एवं परिचित भी मौके पर पहुंच गए, जिससे क्षेत्र का माहौल गमगीन हो गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Connect With us