गोल्डन ब्रायलर चिकन सेंटर के खिलाफ कार्रवाई की मांग,एसपी के नाम हिंदूवादी संगठनों ने सौंपा ज्ञापन



हमारा इंडिया न्यूज (हर पल-हर खबर) मध्यप्रदेश/जबलपुर। गोल्डन ब्रायलर चिकन सेंटर के संबंध में विभिन्न हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक के नाम अधारताल थाना में ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग की। इससे पहले संगठन के कार्यकर्ताओं ने अधारताल थाना परिसर में धरना देकर मामले में उचित कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई।

ज्ञापन में संगठन की ओर से आरोप लगाया गया है कि गोल्डन ब्रायलर चिकन सेंटर पर कथित रूप से मरे हुए मुर्गे बेचे जा रहे हैं। साथ ही संगठन के पदाधिकारियों के खिलाफ झूठे आरोप लगाए जाने की बात भी ज्ञापन में कही गई है। संगठन ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।


निष्पक्ष जांच की मांग

संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से की जानी चाहिए, ताकि आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सके। उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है।

धरना-प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने संबंधित मामले को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया और पुलिस प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर हिन्दू धर्म सेना के प्रदेश अध्यक्ष नीरज राजपूत, मुकेश रजक, पार्षद बाबा श्रीवास्तव, हेमराज उपाध्याय, कांग्रेस नेता मनोज भदौरिया अविनाश सुखदान, संदीप चक्रवर्ती, आकाश रजक, मुकेश कोरी, इमरत बघेल, अर्पित, मोनू पटेल, सुशील बर्मन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Connect With us