नई शुरुआत: मेरे सपने, मेरी उड़ान’ विशेषांक में संघर्ष, सफलता और आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानियां

हमारा इंडिया न्यूज (हर पल-हर खबर) मध्यप्रदेश/
जबलपुर। साहित्य और रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने वाली पत्रिका ‘अनुपमा (सबकी सहेली)’ के नवें अंक का विमोचन संपन्न हुआ। ‘नई शुरुआत: मेरे सपने, मेरी उड़ान’ विशेषांक के रूप में प्रकाशित यह अंक संघर्ष, सफलता, आत्मनिर्भरता और सपनों को साकार करने के संकल्प को समर्पित है।


पत्रिका के इस विशेषांक में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों के संघर्ष, उपलब्धियों और प्रेरणादायक अनुभवों को स्थान दिया गया है। इसमें करियर, शिक्षा, उद्यमिता और सामाजिक बदलाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर कठिन परिस्थितियों में भी सफलता की राह बनाई जा सकती है।

पत्रिका की संपादक मंडल के अनुसार, ‘अनुपमा (सबकी सहेली)’ पिछले नौ अंकों से नए रचनाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और विचारों को साझा करने का मंच प्रदान कर रही है। पत्रिका की विशेषता यह है कि इसमें नए-पुराने, छोटे-बड़े तथा देश-विदेश के रचनाकारों को अपनी लेखनी के माध्यम से अभिव्यक्ति का अवसर दिया जाता है। साथ ही रचनाकारों को सम्मान पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन भी किया जाता है।

‘नई शुरुआत: मेरे सपने, मेरी उड़ान’ विशेषांक का उद्देश्य पाठकों को प्रेरित करने के साथ ही उन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करने और विपरीत परिस्थितियों में भी हार न मानने का संदेश देना है। पत्रिका का यह प्रयास साहित्य के माध्यम से समाज में सकारात्मक सोच, रचनात्मकता और सशक्तिकरण की भावना को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

पत्रिका के नवें अंक को लेकर पाठकों और साहित्यप्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है। यह विशेषांक उन लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बनने का प्रयास है, जो अपने सपनों को नई दिशा देना चाहते हैं और जीवन में नई शुरुआत करने का हौसला रखते हैं।

— सुशी सक्सेना


Post a Comment

Previous Post Next Post

Connect With us