हमारा इंडिया न्यूज (हर पल-हर खबर) मध्यप्रदेश/जबलपुर।इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, मध्यप्रदेश का 68वां राज्य सम्मेलन 24 एवं 25 अक्टूबर को सागर में
डॉ संगीता श्रीवास्तव ने थैलेसीमिया विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया और प्रशंसा पुरस्कार प्राप्त किया। डॉ. नीना श्रीवास्तव ने किशोरियों में पीसीओएस तथा डॉ. राखी बाजपेयी ने चालीस वर्ष की आयु में प्रजनन क्षमता विषय पर व्याख्यान दिया। इसके अतिरिक्त, आईएमए जबलपुर की अध्यक्ष के रूप में उत्कृष्ट कार्यों के लिए डॉ ऋचा शर्मा को सम्मानित किया गया, जबकि डॉ कावेरी पटेल को प्रशंसा पुरस्कार प्रदान किया गया। सम्मेलन में जबलपुर मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. अरविंद शर्मा सहित डॉ बी के डांग, डॉ पुष्पराज पटेल, डॉ पद्मिनी बरकडे, डॉ अजय सराफ, डॉ अंकित सेठ, डॉ अमिता सक्सेना सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे। सम्मेलन में चिकित्सा सेवाओं, शैक्षणिक योगदान और चिकित्सक समुदाय के संगठनात्मक विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चिकित्सकों के कार्यों की सराहना की गई।


