नगर निगम अध्यक्ष व अपील समिति का निर्वाचन 10 अगस्त को, देखिए यह महत्वपूर्ण खबर

 


हमारा इंडिया न्यूज (हर पल हर खबर) मध्यप्रदेश/जबलपुर।नगरीय निकायों के आम निर्वाचन के तहत नगर निगम जबलपुर के अध्यक्ष तथा नगर निगम की अपील समिति के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम तय कर दिया गया है। नगर निगम अध्यक्ष एवं अपील समिति का निर्वाचन दस अगस्त को नगर निगम के सभागार में होगा। जिला निर्वाचन कार्यालय स्थानीय निर्वाचन के अनुसार नगर निगम के अध्यक्ष स्पीकर के पद की निर्वाचन प्रक्रिया सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी। अध्यक्ष पद का निर्वाचन लडऩे के इच्छुक अभ्यर्थी सुबह 10:30 बजे से 11 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 11 बजे से 11:15 बजे तक होगी। उम्मीदवारी से नाम वापस 11:15 से 11:30 बजे तक लिये जा सकेंगे। चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन 11:30 से 11:45 बजे तक होगा। मतपत्र एवं मतपेटी 11:45 बजे से 12 बजे तक तैयार की जायेंगी तथा मतदान दोपहर 12 बजे से एक बजे तक होगा। मतदान के बाद मतगणना एवं परिणाम की घोषणा की जायेगी।

इसी प्रकार नगर निगम की अपील समिति के निर्वाचन की प्रक्रिया दोपहर 1:30 बजे से प्रारंभ होगी। दोपहर 1:30 बजे से 2 बजे तक इच्छुक अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये जा सकेंगे। प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 2 बजे से 2:15 बजे तक की जायेगी। नाम निर्देशन 2:15 बजे से 2:30 बजे तक वापस लिये जा सकेंगे। उम्मीदवारों की सूची का अंतिम प्रकाशन 2:30 बजे से 2:45 तक होगा। दोपहर 2:45 से 3 बजे तक मतपत्र एवं मतपेटी तैयार की जायेगी। मतदान 3 बजे से 4 बजे तक होगा। मतदान के बाद मतगणना होगी तथा परिणामों की घोषणा की जायेगी।

नगर निगम अध्यक्ष व अपील समिति के निर्वाचन के लिए अधिकारी नियुक्त
------------------
जबलपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी ने नगर निगम जबलपुर के अध्यक्ष तथा अपील समिति के निर्वाचन में पीठासीन अधिकारी की सहायता के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की है। नगर निगम अध्यक्ष एवं अपील समिति का चयन 10 अगस्त को नगर निगम सभागार में नव निर्वाचित पार्षदों के प्रथम सम्मिलन में होगा। जिला निर्वाचन कार्यालय स्थानीय निर्वाचन के अनुसार नगर निगम के नव निर्वाचित पार्षदों के प्रथम सम्मिलन के पीठासीन अधिकारी कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी होंगे। उनकी सहायता के लिये नियुक्त किये गये अधिकारियों में एसडीएम जबलपुर पी के सेन गुप्ता, एसडीएम कुंडम जे पी यादव, अपर आयुक्त नगर निगम महेश कोरी एवं आर पी मिश्रा, सहायक विधि अधिकारी नगर निगम राजीव अनभोरे, सहायक आयुक्त नगर निगम आशीष शर्मा, कार्यालय अधीक्षक नगर निगम दिलीप दुबे एवं सहायक ग्रेड.तीन नगर निगम प्रकाश श्रीवास्तव शामिल हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Technology

Connect With us