महापौर व पार्षदों के शपथ ग्रहण के पहले नेताओं में छिड़ी जुबानी जंग, भाजपा कांग्रेस दोनो कर रहे एक दूसरे पर जबरदस्त वार

हमारा इंडिया न्यूज (हर पल हर खबर) मध्यप्रदेश/जबलपुर।भाजपा नगर अध्यक्ष  जीएस ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस के नेता और राज्यसभा के साँसद  विवेक तंखा द्वारा भाजपा के पार्षदो को सलाह देने की वजह अपनी पार्टी के नेताओ अपने साथी सांसदों और पार्टी के पार्षदो को संवैधानिक भावनाओं की दुहाई देना चाहिए क्योकि दोहरे शपथ ग्रहण की शुरुआत कांग्रेस द्वारा इंदौर नगर निगम में की गई है।



इंदौर में कांग्रेसी पार्षद अलग से लेंगे शपथ :- नगर अध्यक्ष  ने कहा विवेक तन्खा जिस तरह जबलपुर में अलग से शपथ लेने के लिए भाजपा वालो को सलाह दे रहे है उसके पूर्व विवेक तंखा को इंदौर के अपने कांग्रेस के पार्षदो को सलाह देना चाहिए जो शुक्रवार को इंदौर नगर निगम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नही हुए और वह सभी अब अलग से शपथ लेंगे जबकि इंदौर के कार्यक्रम में साँसद एवँ पार्टी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह भी उपस्थित थे। जी एस ठाकुर ने कहा कि विवेक तंखा कह रहे है कि निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को दलगत राजनिति से दूर रहना चाहिए तो उन्हें कांग्रेस के नेता और राज्यसभा के साँसद होने के नाते इंदौर के अपनी पार्टी के पार्षदो को भी समय पूर्व सलाह देना थी जो शपथ ग्रहण में शामिल नही हुए।


कांग्रेस नेता विवेक तंखा अपने नेताओ और साँसद साथियों को पहले दे सलाह :-

नगर अध्यक्ष जी एस ठाकुर ने कहा कि विवेक तन्खा को अपने नेताओं और अपने साथी सांसदों को सलाह देना चाहिए कि पूरा देश आज़ादी की 75वीं वर्षगाँठ मना रहा है और अमृत महोत्सव के आयोजन भी गत दिवस प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर सांसदों की तिरंगा यात्रा का आयोजन दिल्ली में किया गया था और इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम में कांग्रेस के नेताओ के फैसले पर कांग्रेस के सांसदों ने शामिल न होकर कार्यक्रम का बहिष्कार किया था और बहिष्कार करने वालो में विवेक तंखा भी शामिल थे और आज वह संविधान की भावनाओ की दुहाई दे रहे है साथ ही देश की संसद में राज्यसभा सांसदों की शपथ की तो साथ में शपथ की बात तो कर रहे है किंतु राष्ट्रभक्ति की भावना को एकसूत्र में पिरोने वाले तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम में न स्वयं शामिल होते है और न ही उनके नेता होते है यह दोहरा चरित्र कांग्रेस के नेताओ का ही हो सकता है।


कमलनाथ कांग्रेस के नेता हो सकते है पर संवैधानिक पद पर नही है :- भाजपा नगराध्यक्ष जी एस ठाकुर ने कहा कांग्रेस ने अपने नेता कमलनाथ जी , जो सिर्फ विधायक है उनके मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया है और वह कांग्रेस के नेता हो सकते है पर किसी संवैधानिक पद पर नही है साथ ही उनके शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कोई भी संवैधानिक पद का व्यक्ति अतिथि के रूप में आमंत्रित नही है इसीलिए से संगठन ने निर्णय लिया कि भारतीय जनता पार्टी के सभी 44 नवनिर्वाचित पार्षद आगमी सोमवार 8 अगस्त को  प्रभारी मंत्री श्री गोपाल भार्गव, लोकसभा के मुख्य सचेतक साँसद राकेश सिंह, राज्यसभा साँसद  सुमित्रा वाल्मीकि एवँ पार्टी के सभी विधायको की उपस्थिति में नगर निगम परिसर में शपथ लेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Technology

Connect With us