जबलपुर में हुआ भीषण सड़क हादसा, कई लोग हुए गंभीर रूप से घायल, जिनकी स्थिति बताई जा रही है गंभीर, देखिए यह खबर

हमारा इंडिया न्यूज (हर पल हर खबर) मध्यप्रदेश/जबलपुर।जबलपुर के उखरी तिराहे के समीप एक भीषण सड़क हादसा हो गया  जिसमें चार पहिया वाहनों की जोरदार भिड़ंत हुई और उसमें सवार लोग सभी घायल हो गए, जिनको गंभीर हालत में उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उखरी क्षेत्र पर बुधवार की शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब ईऑन गाड़ी और स्कॉर्पियो में जोरदार भिंडत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी की ईऑन गाड़ी में सवार चार लोग लहूलुहान हालत में गाड़ी में फंसे नजर आए। सभी घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर विजय नगर थाना प्रभारी सीएसपी सहित मौके पर पुलिस बल पहुंच गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है जनता निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
























Post a Comment

Previous Post Next Post

Technology

Connect With us