JABALPUR OFK: बारूद से झुलसे कर्मी को इस तरह से भेजा गया मुंबई, पढ़िए यह खबर

 


हमारा इंडिया न्यूज़ (हर पल हर खबर)मध्य प्रदेश/जबलपुर। ओएफके में गुरूवार की दोपहर हुए एक हादसे में गंभीर रूप से झुलसे डीबी वर्कर नंद किशोर सोनी को आज 30 सितंबर को दोपहर 2.30 बजे विशेष विमान से एयर लिफ्ट कर मुंबई भेजा गया। नंद किशोर बारूद पाउडर में भड़की आग से करीब 45 फीसदी से ज्याद झुलस गए थे। जिसके बाद उन्हें जबलपुर के एक निजी अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया था। लेकिन उनकी स्थिति धीरे – धीरे बिगड़ते जा रही थी। जिसके बाद उन्हें मुंबई के नेशनल बर्न सेंटर हॉस्पिटल में भर्ती कराया जा रहा है।


मामले की गंभीरता को देखते हुए सुबह से ही अस्पताल में वरिष्ठ अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया था। डीडीजी राजीव कुमार जैन, विधायक अशोक रोहाणी और महाप्रबंधक अशोक कुमार भी अस्पताल पहुंचे। वहीं बड़ी संख्या में यूनियन पदाधिकारी भी अस्पताल पहुंचे थे। दरअसल बारूद से जले हुए व्यक्ति में संक्रमण फैलने की संभावनाएं काफी ज्यादा होती है।

उल्लेखनीय है कि 29 सितंबर की दोहपर करीब 2.30 बजे ओएफके फिलिंग सेक्शन 6 की बिल्डिंग क्रमांक 637 में एयर फोर्स के उपयोग में आने वाले एरियल बम 450 केजी की फिलिंग के दौरान बारूद पिघलाया जा रहा था। पिघले हुए बारूद से डालते समय अचानक आग लग जाने से नंद किशोर सोनी सहित 6 कर्मचारी झुलस गए थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Technology

Connect With us