देखिए पीएम मोदी कर रहे महाकाल लोक का लोकार्पण, किस तरह से सजी महाकाल नगरी,

 बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के नए दर्शन परिसर 'महाकाल लोक' को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वे अहमदाबाद से विशेष विमान से इंदौर पहुंचे। यहां गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, मंत्री तुलसी सिलावट, कैलाश विजयवर्गीय ने उनका स्वागत किया। PM उज्जैन के लिए एयरफोर्स के चॉपर से रवाना हुए हैं। प्रधानमंत्री का मध्यप्रदेश में महीने में ये दूसरा दौरा है। इससे पहले वे 17 सितंबर को कूनो नेशनल पार्क (श्योपुर) आए थे।

ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर का नया रूप निखर गया है। PM मोदी शाम 6.30 बजे 200 संतों और 60 हजार लोगों की मौजूदगी में महाकाल लोक' का लोकार्पण कर अवलोकन करेंगे। इसके बाद वे कार्तिक मेला मैदान में सभा को संबोधित करेंगे।

महाकाल मंदिर के प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि महाकाल मंदिर और पूरे कैम्पस को देशी-विदेशी फूलों से सजाया गया है। बेंगलुरु, पुणे समेत सात शहरों से फूल मंगाए गए हैं। PM के दर्शन के लिए आने पर एक घंटे के लिए गणेश मंडपम बंद रहेगा। इस दौरान श्रद्धालु कार्तिकेय मंडपम से दर्शन कर सकेंगे।

PM के उज्जैन आने से पहले ही दोपहर 3 बजे महाकाल

मंदिर को SPG (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) और पुलिस के

हैंडओवर कर दिया गया था। बता दें, महाकाल लोक प्रोजेक्ट

को दो फेज में 856 करोड़ रुपए की लागत से डेवलप किया

जा रहा है। इसके बाद 2.8 हेक्टेयर में फैला महाकाल परिसर

47 हेक्टेयर का हो जाएगा। इसमें 946 मीटर लंबा कॉरिडोर

है, जिस पर चलकर भक्त गर्भगृह तक पहुंचेंगे।



महाकाल लोक में मुख्य नंदी द्वार पर करीब 15 फीट ऊंचा शिवलिंग बनाया गया है। इसे रक्षा सूत्र (कलावा) से तैयार किया गया है। इसे कपड़े से ढंका जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिमोट का बटन दबाएंगे और कपड़ा हट जाएगा। इसी के साथ महाकाल लोक का लोकार्पण होगा।

PM मोदी के दौरे का मिनट टू मिनट प्लान

• शाम 5.25 बजे महाकाल मंदिर पहुंचेंगे।

• शाम 5.50 बजे से 6.20 तक बाबा महाकाल के दर्शन और पूजा करेंगे। यहां उनकी अगवानी संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर करेंगी।

• शाम 6.25 बजे महाकाल लोक पहुंचेंगे। कॉरिडोर लोकार्पण कार्यक्रम शाम 6.25 बजे से 7.25 बजे तक चलेगा।

• शाम 7.25 बजे कार्तिक मेला ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां उनकी अगवानी उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव करेंगे।

• शाम 7.15 बजे से रात 8 बजे तक कार्तिक मेला ग्राउंड प्रोग्राम में रहेंगे।

• रात 8.30 बजे उज्जैन से इंदौर के लिए रवाना होंगे।

इंदौर एयरपोर्ट से रात 9 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।


महाकाल परिसर तक पहुंचने वाले मार्ग को फूलों से सजाया गया है। यहां 40 से अधिक छोटे-बड़े मंदिरों और कोटितीर्थ कुंड के आस-पास भी सजावट की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Technology

Connect With us