दिलीप सिंह ठाकुर बने संयुक्त महामोर्चा के जिलाध्यक्ष

 

हमारा इंडिया न्यूज (हर पल हर खबर) मध्यप्रदेश/जबलपुर। मध्यप्रदेश शासन से मान्यता एवं गैर मान्यता प्राप्त 54 अधिकारियों और  कर्मचारियों संगठनों का समूह मध्यप्रदेश अधिकारी, कर्मचारी संयुक्त महामोर्चा के प्रदेश संयोजक प्रमोद तिवारी व प्रदेश अध्यक्ष उदित भदौरिया के द्वारा मोर्चे में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए शिक्षा विभाग में पदस्थ दिलीप सिंह ठाकुर को जिला जबलपुर का मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त महामोर्चा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। दिलीप सिंह ठाकुर के मध्यप्रदेश अधिकारी, कर्मचारी संयुक्त महामोर्चा के जिला अध्यक्ष पद पर मनोनयन होने पर संयुक्त महामोर्चे में सम्मिलित सभी 54 संगठनों के पूरे प्रदेश के समस्त पदाधिकारीयों ने हर्ष व्यक्त किया  है। जबलपुर जिले, समस्त तहसीलों और ब्लॉकों के सभी विभागों के अधिकारीयों एवं कर्मचारियों ने नियुक्ति पर हर्ष जताया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Technology

Connect With us