बड़ी खबर: जबलपुर के इस क्षेत्र में स्थित एक विशालकाय पेड़ से निकलती हैं प्राचीनकालीन मूर्तियां, आस्था का केंद बना हुआ है वृक्ष, देखिए आप भी यह वीडियो और खबर

हमारा इंडिया न्यूज (हर पल हर खबर) मध्यप्रदेश/जबलपुर।आज हम आपको एक ऐसी कहानी और लोगों की आस्था का केंद्र बने हुए एक वृक्ष के बारे में अवगत कराना चाहेंगे, जो कि मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले अंतर्गत आने वाले पाटन क्षेत्र में स्थित हैं, यहां बताया जाता है कि पाटन क्षेत्र में स्थित एक विशालकाय पेड़ से भगवान की प्राचीन कालीन मूर्तियां निकलती हैं, जिसको लेकर वहां के निवासियों व बड़े बुजुर्गों ने बताया कि यहां पर स्थित पेड़ उनकी आस्था का केंद्र है और यहां पर सभी उसकी पूजा करते हैं।



बताया गया है कि संभवत है की दुनिया का पहला ऐसा पेड़ है, जो कि संस्कारधानी जबलपुर के निकट पाटन रोड के उजोरोड़ गांव पर दो शताब्दी पुराना आज भी यह क्रम निरंतर जारी है, आस्था श्रद्धा विश्वास पर्यटन का केंद्र बन गया है।  क्षेत्रीय ग्रामीण जनता मानती है, यह सब मां दुर्गा की कृपा है, आज भी जीवंत है, यह कोई कथा कहानी नहीं वास्तविकता है, हकीकत है... यदि आप संस्कारधानी जबलपुर आते हैं, जरूर इसके दर्शन करें, आपकी ईश्वर की कृपा से मनोकामना पूर्ण होगी ऐसा जन विश्वास है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Connect With us