किसी को पता नहीं कहां जाएंगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह इन दिनों एक्टिव-मोड में हैं। जहां भी जा रहे हैं, कुछ न कुछ सख्त संदेश दे रहे हैं। वह अपने प्रवास के दौरान शहर की किस दिशा में चले जाएं और किस अधिकारी पर गाज गिर जाए कुछ नहीं कह सकते। इसलिए जिला और निगम प्रशासन दोनों ही रातों रात कायाकल्प करने आमादा है।