जबलपुर में एसपी, सीएसपी, टी आई और बड़े बड़े अधिकारियों ने जमकर इधर पर इस वजह से लगाए ठुमके, देखिए उनका यह वीडियो

हमारा इंडिया न्यूज (हर पल हर खबर)मध्यप्रदेश/जबलपुर। एक पुलिस विभाग ही ऐसा विभाग है, जो 24 घंटे हमेशा आम जनता की सेवा के लिए तत्पर रहता है और इनकी कभी छुट्टी किसी भी तीज त्यौहार में नहीं होती है, होली के पर्व को लेकर पुलिस लाइन में जमकर पुलिस के बड़े-बड़े अधिकारियों से लेकर पुलिसकर्मियों ने होली खेली, यह होली, होली उत्सव के दूसरे दिन जनता की पहले दिन होली मनवाने के बाद खेली गई।



पुलिस लाईन जबलपुर में किया गया होली मिलन समारोह का आयोजन, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक  जबलपुर ने पुलिस  अधिकारी एवं  कर्मचारियों को रंग गुलाल लगाकर जमकर खेली होली।





पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)  के मार्गदर्शन में पुलिस लाईन जबलपुर में आज दिनॉक 9-3-23 को दोपहर 12 बजे होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

              

होली मिलन समारोह में कलेक्टर जबलपुर श्री सौरभ कुमार सुमन (भा.प्र.से.) तथा पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर दक्षिण) श्री संजय कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा श्री आशीष खरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री शिवेश सिंह बघेल, नगर पुलिस अधीक्षक कैट शशांक  (भा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमति प्रियंका करचाम, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री प्रभात शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री आर.डी. भारद्वाज, नगर पुलिस अधीक्षक  रांझी  श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री अखिलेश गौर, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री तुषार सिंह, उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति अपूर्वा किलेदार, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री मधुकर चौकीकर, उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री सुशील चौहान, तथा रक्षित निरीक्षक सौरभ तिवारी द्वारा शहर/देहात के समस्त थाना प्रभारियों एवं कर्मचारियों के साथ रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई देते हुये होली खेली गयी।

                       वहीं शहर एवं देहात के समस्त थानों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा होली खेली गयी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Technology

Connect With us