जबलपुर के पनागर में हो रही बागेश्वर धाम वाले महाराज की कथा में उमड़ी भारी संख्या में भीड़, वीडियो देखकर सब हुए दंग, आप भी देखिए

 



हमारा इंडिया न्यूज (हर पल हर खबर) मध्यप्रदेश/जबलपुर।आयोजन से पूर्व ही देश भर में चर्चित श्री बागेश्वर धाम सरकार की मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले अंतर्गत आने वाले पनागर में हो रही श्रीमद भागवत कथा के पूर्व सुबह विशाल कलश शोभायात्रा निकली, अपने आप में अद्भुत और अलौकिक ये शोभायात्रा जिसने भी देखी, उसने इसकी भव्यता, दिव्यता को भगवत कृपा और बाघेश्वर धाम सरकार का आशीर्वाद ही माना।





 गौरतलब है कि आयोजन की तैयारियां लंबे समय से की जा रहीं थीं, पर शोभायात्रा का स्वरूप तैयारियों से भी आगे था, यात्रा हनुमान मंदिर देवरी तिराहा पनागर से प्रारंभ होकर कथा प्रांगण रिलायंस पेट्रोल पंप पनागर पहुंची, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल थे, देखते रहिए हमारा इंडिया न्यूज चैनल 


बहू प्रतीक्षित बागेश्वर धाम सरकार की भागवत कथा आज से


कलश शोभायात्रा ने बनाया रिकार्ड, उमड़ा जन सैलाब


जबलपुर। पूरे विश्व में भारतीय आध्यात्म की ध्वज पताका फहरा रहे श्री बागेश्वर धाम सरकार आज से पनागर में श्रीमद भागवत कथा की ज्ञान मीमांशा करेंगे। कथा में शमिल होने पूरे देश से धर्म प्रेमियों का संस्कारधानी में आगमन हो रहा है। कथा की सभी तैयारियां पूर्ण कर लीं गईं हैं। कथा के पूर्व शुक्रवार को विशाल कलश शोभायात्रा निकली। अपने आप में अद्भुत और अलौकिक ये शोभायात्रा जिसने भी देखी, उसने इसकी भव्वयता-दिव्यता को भगवत कृपा और बाघेश्वर धाम सरकार का आशीर्वाद ही माना। आयोजन की तैयारियां लंबे समय से कीं जा रहीं थीं, पर  शोभायात्रा का स्वरूप तैयारियों से भी आगे था। यात्रा हनुमान मंदिर देवरी तिराहा पनागर से प्रारंभ होकर कथा प्रांगण रिलांयस पेट्रोल पंप पनागर पहुंची, जिसमें हजारों की

संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।


आस्था का जन सैलाब-:


 शोभायात्रा में करीब 35 हजार कलशयात्री मातृ शक्ति सम्मिलित हुर्इं। कथा आयोजक क्षेत्रीय विधायक पं. सुशील तिवारी इंदू ने बताया कि भागवत कथा की तरह शोभायात्रा को लेकर भी क्षेत्रवासियों में गजब का उत्साह था। निर्धारित समय से पहले ही कलश सिर पर रखे राधे-राधे कहते महिलाएं प्रारंभ स्थल पर पहुंच गर्इं थीं। देवरी के सिद्ध श्री हनुमानमंदिर में पूजा-अर्चना के बाद कलश यात्रा का श्रीगणेश हुआ। इस दौरान पूरे पनागर में सनातन संस्कृति के प्रतीक भगवा ध्वज लगाए गए । शोभायात्रा में शामिल सभी माताएं-बहने पीताम्बरी वस्त्र में थीं। कलश सिर पर रख कर मंगल गान और भगवत भक्ति उच्चारते हुए वे कथा स्थल पहुंचीं।


यात्रा मार्ग पर पुष्प वर्षा-


श्री तिवारी ने बताया कि शोभायात्रा में शामिल कलशधारी देवियों पर जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई। मार्ग के अधिकांश घरों, प्रतिष्ठानों के सामने रांगोली सजाई गई थी। शोभायात्रा में शािमल होने हर घर की महिलाओं को निमंत्रित किया गया था, इस कारण सबकी शोभायात्रा में सहभागिता थी। यात्रा मार्ग पर कई स्वागत मंच बनाए गए थे। सभी मंचों पर भजन-कीर्तन के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया गया। ये यात्रा महाकोशल की सबसे बड़ी और भव्य शोभायात्रा थी।


सज गया पंडाल-


श्री तिवारी ने बताया कि पनागर स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने हो रही कथा के व्यास बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेन्द्र शास्त्री का नगर शुक्रवार रात्रि होगा। 25 से 31 मार्च तक नित्य शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक उनके द्वारा संगीतमय भागवत कथा सुनाई जाएगी। कथा की तैयारियों के लिए एकड़ों के भू भाग पंडाल बनाया गया है। महाराजश्री यहां 27 एवं 28 मार्च को  दिव्य दरबार भी लगाएंगे। जिसमे श्रद्धालुओं को भभूति दी जाएगी। श्री तिवारी ने संस्कार धानी के सुधि धर्म प्रेमियों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर भागवत कथा का श्रवण लाभ लेने की अपील की है।



Post a Comment

Previous Post Next Post

Technology

Connect With us