संस्कारधानी के इन मंदिरों में होंगे विशेष अनुष्ठान , भोलेनाथ का होगा अनुपम श्रृंगार

 


हमारा इंडिया न्यूज (हर पल हर खबर)जबलपुर। संस्कारधानी के शिवालयों में श्रावण मास के साथ ही जनमेदिनी उमड़ने लगी है। 10 जुलाई को प्रथम श्रावण सोमवार से ही श्री गुप्तेश्वर महादेव व बादशाह हलवाई मंदिर सहित अन्य शिवालयों में शिव का नित-नूतन श्रृंगार मन मोहने लगेगा। इसे लेकर मंदिर समितियों व पुजारियों ने विशेष तैयारी की है। भक्त भी मुक्तहस्त से सहयोग के लिए आगे आ रहे हैं। शिव महापुराण की गूंज से भी वातावरण को धर्ममय बनाने की दिशा में प्रयास तेज कर दिए गए हैं। 


जबलपुर के इन मंदिरों में होंगे विशेष अनुष्ठान


श्रावण मास के प्रथम सोमवार को गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे। प्रात: काल छह बजे से ही धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हो जाएगी। इस दौरान भगवान शिव का रुद्राभिषेक, पुष्पवाटिका श्रृंगार, महाआरती व भजन संध्या का आयोजन होगा। आयोजन समिति ने सभी से उपस्थिति का आह्वान किया है।गौरी घाट स्थित साकेतधाम में सोमवार को भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार होगा। इस दौरान शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया जाएगा। कार्यक्रम में एकादश ब्राम्हणों द्वारा विशेष अनुष्ठान किए जाएंगे। साकेतधाम परिवार ने सभी से उपस्थिति का आह्वान किया है।

कचनार सिटी विजय नगर स्थित विशालकाय भगवान भोले की प्रतिमा के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचेगे। इसे देखते हुए यहां विशेष व्यवस्था की गई है। यहां के पुजारी पं. सुरेंद्र दुबे शास्त्री द्वारा अनुष्ठान किए जाएंगे।



Post a Comment

Previous Post Next Post

Technology

Connect With us