इस शख्स ने तिरंगे के खातिर किया कुछ ऐसा काम, सभी कर रहें हैं उसे दिल से सलाम



हमारा इंडिया न्यूज हर पल हर खबर मध्यप्रदेश/जबलपुर।
जब पूरे देश में झंडा फहराने और सेल्फी लेने की होड़ और उसे शेयर करने की जल्दबाजी दिख रही थी तब मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के वाहन चालक सुनील कुमार डेहरिया ने राष्‍ट्रीय ध्वज का सच्चा रखवाला होने का परिचय दिया।





वाहन चालक सुनील कुमार डेहरिया  पावर ट्रांसमिशन कंपनी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता देवाशीष  चक्रवर्ती को लेकर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लेने नयागांव की ओर जा रहे थे, तब अचानक वाहन चालक सुनील कुमार डेहरिया ने  शक्ति भवन मार्ग  पर एक राष्ट्रीय ध्वज  गिरा हुआ देखा। मार्ग पर वाहन इस ध्वज के ऊपर से लगातार निकल रहे थे। इसे देख कर सुनील कुमार डेहरिया ने अपना वाहन  तुरंत  रोक कर मार्ग पर गिरे हुए उस तिरंगे झंडे का सम्मान करते हुए उसे  साफ कर अपने वाहन में लगा लिया। 

यह संवेदनशील घटना अतिरिक्त मुख्य अभियंता देवाशीष चक्रवर्ती के दिल को छू गई। उन्होंने पूरे घटनाक्रम से मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के  प्रबंध संचालक  सुनील तिवारी को अवगत कराया। 

पूरे घटनाक्रम को जान कर प्रबंध संचालक भी रोमांचित हो गए। 

पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी ने समारोह के दौरान विशेष तौर पर वाहन चालक सुनील कुमार डेहरिया के राष्ट्रीय ध्वज *तिरंगे* के प्रति समर्पण  की इस अद्भुत भावना की प्रशंसा करते हुए उन्हें सही मायने में तिरंगे का सच्चा रखवाला बताया और सम्मानित किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Connect With us