जबलपुर वासियों फिर मिली है एक नई सौगात, नर्मदा तट ग्वारीघाट में बनेगा यह..देखिए यह वीडियो


मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा गौरीघाट जबलपुर में म्यूजिकल फाउंटेन व वाटर स्क्रीन शो के लिए आठ करोड़ 63 लाख स्वीकृत किए हैं। जिसका भूमि पूजन मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष विनोद गोटिया ने किया

राशि स्वीकृति के साथ ही कार्य आवंटन कर दिया गया है। शीघ्र ही कार्य प्रारंभ होगा। यह अपनी तरह का पूर्वी मध्य प्रदेश का प्रथम और प्रदेश का तीसरा शो होगा। इसे मार्च, 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा। इस वाटर स्क्रीन शो का डिजाइन देश भर में सबसे विलक्षण है। इसमें उन्नीस फायर नोजल भी हैं। इसी प्रकार सौ से अधिक वाटर नोजल होंगे। इनके समन्वय से आकर्षक प्रस्तुतियां की जाएंगी।

30 मीटर 310 मीटर की वाटर स्क्रीन भी होगी। जिस पर जबलपुर के समृद्ध इतिहास और रानी दुर्गावती, राजा रघुनाथ शाह, और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदानों पर फिल्म के साथ साथ अनेक अन्य आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।



Post a Comment

Previous Post Next Post

Technology

Connect With us