कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री विश्वकर्मा के पूजन.अर्चन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद मंच पर एक.एक कर युवक.युवतियों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता, व्यवसाय, पारिवारिक पृष्ठभूमि और जीवन लक्ष्य के बारे में परिचय दिया। इस आयोजन का उद्देश्य समाज के योग्य युवक.युवतियों को एक मंच प्रदान करना और विवाह योग्य युवाओं के लिए उचित जीवनसाथी के चयन की प्रक्रिया को सरल बनाना रहा।
इन क्षेत्रों से आए सामाजिक बंधु:-
इस अवसर पर जबलपुर सहित आसपास के जिलों और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। इनमें प्रमुख रूप से कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, डिंडोरी, दमोह, सागर, उमरिया, शहडोल, बालाघाट, रीवा, सतना, मैहर, पन्ना, छिंदवाड़ा, होशंगाबाद, नर्मदापुरम, जबलपुर जिले के पाटन, शहपुरा, सिहोरा, मझौली, कुंडम, बरेला, पनागर, गोटेगांव, करेली तथा बरगी क्षेत्र से आए सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि ऐसे परिचय सम्मेलन समाज को संगठित करने के साथ.साथ नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इससे परिवारों को एक.दूसरे को समझने का अवसर मिलता है और समाज में पारंपरिक मूल्यों के साथ आधुनिक सोच का समन्वय भी देखने को मिलता है। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए समाज की एकता और प्रगति के लिए निरंतर ऐसे आयोजन करते रहने का संकल्प लिया। इस दौरान गर्व से कहो हम विश्वकर्मा हैं, समाज का साथ समाज का विकास के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजन के दौरान सांसद आशीष दुबे, विधायक डॉ अभिलाष पाण्डेय, अध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा, एड ओ पी विश्वकर्मा, अरविंद विश्वकर्मा, रविंद्र विश्वकर्मा, रामबाबू विश्वकर्मा, शरद विश्वकर्मा, अजय गोविंद विश्वकर्मा, कमलेश विश्वकर्मा, अजय शर्मा, प्रेमनाथ विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा, प्रियंक विश्वकर्मा, कृष्णा गोपाल विश्वकर्मा, महेश विश्वकर्मा, निरंजन विश्वकर्मा, ऋ षि विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।


