एचपीसीएल के भंडारण स्थलों पर पेट्रोल-डीजल का सात दिनों का कवर स्टॉक उपलब्ध



हमारा इंडिया न्यूज (हर पल-हर खबर)मध्यप्रदेश/जबलपर। ऑयल मार्केटिंग कम्पनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कम्पनी (एचपीसीएल) ने जिले में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति में बाधा संबधी खबरों को भ्रामक और निराधार बताया है। कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि एचपीसीएल के पास पेट्रोल-डीजल का सात दिनों का कवर स्टॉक उपलब्ध है। ये कंपनी की कुल भंडारण क्षमता का 70 प्रतिशत से अधिक है। कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक के मुताबिक एचपीसीएल के  भंडारण स्थलों पर पेट्रोल-डीजल की नियमित रूप से आपूर्ति प्राप्त हो रही है और इसमें आगे भी किसी प्रकार की कमी आने की संभावना नहीं है।

एचपीसीएल के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि कंपनी द्वारा वर्तमान में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति का संचालन लगभग दो गुनी क्षमता पर किया जा रहा है। लेकिन, अफवाहों की वजह से अचानक मांग में चार गुना वृद्धि हो जाने के कारण कुछ स्थानों पर दबाब की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसके बावजूद एचपीसीएल के पास उपलब्ध पर्याप्त भंडारण से अचानक बढ़ी इस मांग को भी सुचारू रूप से पूरा किया जा सकता है।

एचपीसीएल के क्षेत्रीय प्रबंधक ने उपभोक्ताओं से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा घबराहट में पेट्रोल-डीजल की अनावश्यक खरीदारी से बचने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि कंपनी उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करने के लिये प्रतिबद्ध है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Connect With us