हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव पर रही धूम, जय जय श्री राम के जयकारों से गूंजी snskardhani



हमारा इंडिया न्यूज (हर पल-हर खबर) मध्यप्रदेश/जबलपुर। उपनगरीय क्षेत्र अधारताल में पिछले 25 वर्षों से आयोजित हो रही संकट मोचन रथ यात्रा एवं विराट महाआरती शोभा यात्रा का आयोजन इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। रथ यात्रा का शुभारंभ गोहलपुर थाना स्थित श्री हनुमान मंदिर से शाम 7 बजे किया गया, जो रद्दी चौकी, आनंद नगर, धनी की कुटिया, बिरसा मुंडा तिराहा होते हुए श्री प्राचीन बड़े हनुमान मंदिर अधारताल पहुंची।


यात्रा के दौरान धर्म ध्वजा के साथ आकर्षक झांकियां निकाली गई तथा अश्व घोड़े पर विराजमान संतों के सानिध्य में विभिन्न अखाड़ों द्वारा शौर्य प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया। संपूर्ण मार्ग में विभिन्न स्वागत मंचों के माध्यम से श्रद्धालुओं द्वारा रथ यात्रा का भव्य स्वागत एवं पूजन.अर्चन किया गया। श्री प्राचीन बड़े हनुमान मंदिर पहुंचने पर महाआरतीए पूजन.अर्चन एवं प्रसाद वितरण के साथ यात्रा का समापन हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं हनुमान भक्त उपस्थित रहे।


इनकी रही विशेष उपस्थिति:-
इस धार्मिक आयोजन में अंचल सोनकर, भरत सिंह यादव, राकेश सोनकर, जगत बहादुर सिंह, अशोक रोहाणी, लखन घनघोरिया, अभिलाष पाण्डेय, प्रभात साहू, रिंकू विज, अमित राय, अंजना मनीष अग्रहरी, विमल राय, महेश राजपूत, ऋ षभ यादव, बाबा शरद श्रीवास्तव, किशोर सोनी, आनंद पारे, योगेश सिंह, रजनीश चौहान, पिंटू पटेल, सतीश साहू, सोनू विश्वकर्मा, शैलेन्द्र बिसेन, पिंटू पाण्डेय, मोनू नामदेव, संजू दीक्षित, करण परसवानी, गौरव दुबे, महेश झारिया, विनय परोहा, पवन लोधी, ऋ षभ मिश्रा, सुमन शुक्ला, हेमराज उपाध्याय, संजय बघेल, भैयालाल अग्रवाल, मनोज भदौरिया, वरुण सिंह, महेंद्र श्रीवास्तव, अनिल सिंह, अंजू ठाकुर, मोनू चौहान, मनोज पटेल आदि मौजूद रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Connect With us