बरगी बांध के खुले गेट, देखिए यह वीडियो



हमारा इंडिया न्यूज (हर पल-हर खबर) मध्यप्रदेश/जबलपुर।रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध के जल स्तर को नियंत्रित करने आज मंगलवार को सुबह 11.30 बजे इसके 9 जल द्वारों को 0.78 मीटर औसत ऊंचाई तक खोल दिया गया है और इनसे 1031 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। 

बरगी बांध से जल द्वारों को खोले जाने के समय इसका जलस्तर 421 मीटर रिकार्ड किया गया था। बांध से पानी छोड़े जाने से निचले क्षेत्र में नर्मदा के घाटों पर 3 से 4 फुट पानी की बढ़ोत्तरी होगी।

परियोजना प्रशासन के अनुसार बांध में पानी की आवक के अनुसार जल की निकासी को कभी भी घटाया अथवा बढ़ाया जा सकता है। परियोजना प्रशासन ने सर्वसाधारण से माँ नर्मदा के घाटों एवं तटीय क्षेत्रों से से सुरक्षित दूरी बनाए रखने का अनुरोध किया गया है।



Post a Comment

Previous Post Next Post

Connect With us