बड़ी खबर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, इतने सारे खुलेंगे बरगी बांध के गेट



हमारा इंडिया न्यूज (हर पल-हर खबर) मध्यप्रदेश/जबलपुर।आज दिनांक 17/08/2026 रात्रि 8 बजे बांध का जल स्तर 420.80 mआंका गया। वर्तमान मे बांध की जल उपयोगी क्षमता  *2674 mcm *(84.08%)* है। वर्तमान मे बांध मे पानी की आवक *1620 cumec* है। जल भराव क्षेत्र मे मौसम विभाग के पूर्वानुमान एवं वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए, बांध के जल स्तर को नियंत्रित करने के लिये कल दिनांक 18/08/2026 को सुबह 11:00 बजे बांध के 9 जल द्वारों को *0.78m* औसत ऊंचाई पर खोल कर *1031 cumec* जल की निकासी की जायेगी। जिससे माँ नर्मदा के घाटों पर  3 से 4 फुट पानी की बढ़ोत्तरी होगी। बांध में पानी की आवक के अनुसार जल की निकासी को कभी भी घटाया अथवा बढ़ाया जा सकता है।
सर्वसाधारण से माँ नर्मदा के घाटों/तटीय क्षेत्रो से सुरक्षित दूरी बनाए रखने का अनुरोध है।

*सहायक यंत्री बाढ नियंत्रण ,बरगी बांध*

Post a Comment

Previous Post Next Post

Connect With us