तृतीय क्रमोन्नति पर 5400 रूपये का ग्रेड पे दिए जाने की मांग, तीस साल की सेवा पूर्ण करने पर ग्रेड पे 4200 नहीं, 5400 दिया जाए



हमारा इंडिया न्यूज (हर पल हर खबर) मध्यप्रदेश/जबलपुर। मध्यप्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रॉबर्ट मॉर्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि षिक्षा विभाग में सीधे उच्च श्रेणी शिक्षक से भर्ती हुए शिक्षकों को तीसरी क्रमोन्नति मिलने पर सीधे 6600 ग्रेड पे दिया जाता है, वहीं उनसे सिर्फ  एक रेंक नीचे के सहायक शिक्षकों या फि र सहायक शिक्षक से पदोन्नत हुए उच्च श्रेणी शिक्षकों को तीसरी क्रमोन्नति मिलने पर 4200 ग्रेड पे दिया जाता है, ऐसा दोहरा व्यवहार एक ही विभाग मे कार्यरत सहायक शिक्षकों एवं शिक्षकों के साथ क्यों किया जा रहा है, यह समझ से परे है। जबकि सहायक शिक्षकों एवं सहायक शिक्षकों से पदोन्नत हुए उच्चश्रेंणी शिक्षकों को 5400 रूपये का ग्रेड पे दिया जाना चाहिए।

संघ ने आगे बताया कि एक ही विभाग में विभागीय अधिकारियों एवं शासन की दोहरी नीति के चलते शिक्षकों के ग्रेड पे पर भारी अंतर के साथ ही अनिमित्ताएं देखने को मिल रही है एवं इससे सहायक शिक्षकों एवं सहायक शिक्षकों से पदोन्नत हुए उच्चश्रेंणी शिक्षकों को लगभग 5 से 6 हजार रूप्ये महिने का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिससे शिक्षकों में भारी असंतोष देखने को मिल रहा है। संघ के जिलाध्यक्ष-रॉबर्ट मार्टिन, दिलीप सिंह ठाकुर, स्टेनली नॉबर्ट, हेमन्त ठाकरे, राकेष श्रीवास, दिनेश गौंड़, एनोस विक्टर, विनय रामजे, रॉबर्ट फ ्रांसिस, धनराज पिल्ले, सुनील झारिया, उमेश सिंह ठाकुर, रऊफ  खान, विनोद सिंह, अफ रोज खान, नीरज मरावी, गुडविन चाल्र्स, सुधीर अवधिया, सुधीर पावेल, मानसिंह आर्मो, फि लिप अन्थोनी, गोपीशाह, नीरज वर्मा, सतीष त्रिपाठी, शरीफ , आशीष कोरी, विजय झारिया, आशाराम झारिया आदि ने मुख्यमंत्री शिक्षा मंत्री एवं आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय से मांग की है कि तीस साल की सेवा पूर्ण करने पर शिक्षकों को तीसरी क्रमोन्नति के लिए 5400 रूपये का ग्रेड पे दिया जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Technology

Connect With us