जन चेतना तथा एकता की अलख जगाने के लिए ग्वारीघाट में विशाल नौकायन प्रतियोगिता आयोजित






हमारा इंडिया न्यूज(हर पल हर खबर) मध्यप्रदेश/जबलपुर।आजादी के 75 वर्ष पर देश भर में राष्ट्रीय चेतना, राष्ट्र प्रेम, राष्ट्र भक्ति के आयोजन किये जा रहे है। इसी तारतम्य में जबलपुर में भी हर घर तिरंगा अभियान की जनचेतना एवं जागरूकता के लिए आज ग्वारीघाट में विशाल नौकायन प्रतियोगिता का आयोजित किया गया। साथ ही नर्मदा स्वच्छता का संकल्प भी लिया गया।

हर घर तिरंगा फहराने के लिए जन चेतना तथा एकता की अलख जगाने के लिए नर्मदा ग्वारीघाट में तिरंगा लगी नावों की रैली प्रतियोगिता में लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हर तरफ भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारे लगे। नौकायन प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। उल्लेखनीय है कि उक्त प्रतियोगिता में 20 नाविकों ने भाग लिया था। गंगा कावेरी नामक नाव के नाविक श्री सन्नी बर्मन ने नाव रैली में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं दूसरा पुरस्कार गोलू बर्मन को मिला। तृतीय व चतुर्थ पुरस्कार संयुक्त रूप से श्री विशाल व श्री सुधीर को दिया गया। ग्वारीघाट, उमाघाट में आयोजित विशाल नौकायन प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी तादाद में लोग आये और हाथों में तिरंगा झंडा लेकर नाविकों का उत्साह वर्धन किये। नौकायन प्रतियोगिता का शुभारंभ महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र जामदार, अभिलाष पांडे, कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी. पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बहुगुणा व नगर निगम कमिश्नर आशीष वशिष्ठ व अन्य गणमान्य नागरिकों ने किया। 

नौकायन प्रतियोगिता के पूर्व अतिथियों द्वारा कलश पूजन कर मां नर्मदा को राखी बांधकर नर्मदा स्वच्छता का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Technology

Connect With us