यहाँ पर विराजमान चैतन्य देवियों ने भक्तो को दिए अद्भुत दर्शन , देखिये आप भी

Technology

 


चैतन्य देवियों का दर्शन अद्भूत शक्तियों का संचार करता है :-महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शिव स्मृति भवन का सभागार माँ भगवती के चैतन्य रूप की झांकी से शोभायमान रहा इसी बीच शहर के यशश्वी महापौर जगत बहादुर अन्नू जी चैतन्य देवियों के दर्शन करने पहुंचे महापौर जी ने कहा की चैतन्य देवियों का दर्शन अद्भुत शक्ति का संचार करता है उन्होंने कहा इन ब्रह्माकुमारी बहनों की शक्तिशाली साधना का प्रभाव इस सभागार को दैविय ऊर्जा से प्रकंपित करता है वास्तव में इस स्थान पर आकर दिव्य शक्तियों का अनुभव होता है ये चैतन्य देवियों की झांकी वास्तव में एकाग्रता की शक्ति का अद्भुत उदाहरण है। इस संस्था के द्वारा सीखाया जाने वाला राजयोग मैडिटेशन सीधे परमात्मा से जोड़कर एक अद्भुत शक्ति प्राप्त कराता है। 


उन्होंने बुराई पर अच्छाई की जीत विजयादशमी पर्व दशहरा के साथ विजय और साहस के प्रतीक दीपावली पर्व की भी सभी को शुभकामनायें दी। साथ ही दर्शन करने पहुंचे बॉभी जायस्वाल (सयुंक्त सचिव ड्रग केमिस्ट असोसिअशन जबलपुर ) उन्होंने कहा ब्रह्माकुमारी संस्था त्याग, तपस्या और निःस्वार्थ सेवा का प्रत्यक्ष उदाहरण है साथ ही संस्था समूचे विश्व में सकारात्मक ऊर्जा को फैलाने का कार्य निरंतर कर रही है जो प्रशंसनीय है। टिम्बर असोसिअशन के मेंबर सुभाष अग्रवाल जी, सेवा केंद्र प्रभारी बीके भावना उपस्थित रहे।

Connect With us

Post a Comment

Previous Post Next Post