महिलाएं देंगी अर्घ्य छठ पर्व : छठ मैया को महिलाओं ने घाटों पर दिया आमंत्रण, देखिये यह खबर

 हमारा इंडिया न्यूज़ (हर पल हर खबर)/जबलपुर लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा 30 अक्टूबर को है। कार्तिक मास की षष्ठी पर पड़ने वाला यह त्योहार संस्कारधानी में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। उत्तर भारत में रहने वालों का यह त्योहार उनका सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। इस दौरान बड़े पैमाने पर आयोजन होते हैं। व्रती महिलाएं रविवार की शाम अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देंगी।

छठ पूजा पर्व का विशेष उत्साह तो षष्ठी की शाम और सप्तमी की सुबह ही रहता है, लेकिन इसकी शुरूआत दो दिन पहले से हो चुकी होती है। इससे पहले शुक्रवार को उत्तर भारतीय महिलाओं ने ग्वारीघाट में माता की बेदी स्थापना कर उसका पूजन-अर्चन किया और छठ मैया को अपने यहां आमंत्रित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में छठ पूजा की तैयारियों में जुटी महिलाओं की मौजूदगी रही। रविवार की शाम व्रती महिलाएं अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर देंगी और इसके बाद सोमवार की सुबह उगते सूर्य को अर्ध्य देकर छठी मैया की आराधना की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Connect With us