छठ महापर्व को लेकर जबलपुर में धूम, यहां पर आ रहें हैं मशहूर भोजपुरी गायक, देखिए यह खबर

हमारा इंडिया न्यूज (हर पल हर खबर) मध्यप्रदेश/जबलपुर।आस्था के लोक महापर्व छठ पूजा को लेकर जबलपुर में बड़ा ही उत्साह का माहौल है, जिसको लेकर जबलपुर के विभिन्न सरोवर, तालाब, नदियों, जलाशयों आदि क्षेत्रों में छठ पूजा की धूम देखी जा रही है, छठ पूजा लेकर चार दिवसीय छठ महापर्व के आयोजन को लेकर विभिन्न प्रकार की तैयारियां की जा रही है, इस लोक आस्था के महापर्व छठ में चार चांद लगाने उत्तर प्रदेश व बिहार के मशहूर भोजपुरी गायक जबलपुर में आ रहे हैं।



 जिनकी प्रस्तुति को देखने के लिए सभी इंतजार कर रहे हैं, इस संबंध का भव्य आयोजन नवीन उत्तर भारतीय बिहार कल्याण महासंघ के द्वारा ग्वारीघाट में किया जा रहा है, जिसमें शहर के गणमान्य नागरिकों के अलावा मशहूर गीतकार यहां पर शिरकत करेंगे, छठ महापर्व के कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील नवीन उत्तर भारतीय बिहार कल्याण महासंघ के अध्यक्ष वंशीधर सिंह गहमरी, सचिव सुशील शर्मा, कोषाध्यक्ष व्ही के सिंह, कार्यक्रम संयोजक वरुण सिंह, सुमित सिंह , अदालत शर्मा, ओम शर्मा , दीपक सिंह, विषेश सहयोगी मधुबाला राजपुत पार्षद, पुष्पा तिवारी, संजय सिंह, अनिल सिंह , शिव शंकर दुबे, देव सिंह राजपूत, पुनीश सिंह, लक्की गुप्ता, रविन्दर सिंह, संजय मिश्रा, राजकुमार सिन्हा, विवेक तिवारी आदि ने की है, देखते रहिए हमारा इंडिया न्यूज चैनल 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Technology

Connect With us