शहर की एन्ट्री पाइंट पर एवं फ्लाईओवर पर होगा यह आकर्षक कार्य, देखिये यह खबर

 आकर्षक एवं वृहत रुप से विकसित किया जा रहा है अंधमूक एवं महाराजपुर बायपास चौराहा

जबलपुर। शहर के दो प्रमुख एन्ट्री पाइंट अंधमूक एवं महाराजपुर बायपास चौराहे को संस्कारधानी थीम को ध्यान रखते हुये आकर्षक एवं वृहत रुप से विकसित किया जा रहा है। चौराहे विकसित किये जाने वाली एजेंसी द्वारा कलेक्टर डॉं. इलैया राजा टी के समक्ष उक्त दोंनों चौराहे की डिजाईन एवं आकर्षक लाइटिंग का प्रस्तुततिकरण दिया गया साथ ही चौराहे विकसित होने के उपरांत उनके संधारण की जिम्मेदारियां हेतु शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों अथवा प्रतिष्ठानों को जुड़ने के लिये आवश्यक प्रयास किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। शहर की हार्टफुलनेस संस्था द्वारा अंधमूक चौराहे को विकसित होने के उपरांत संधारण की जिम्मेदारी लिये जाने हेतु अपनी इच्छा जाहिर की है, जो निःशुल्क ही उक्त चौराहे का संधारण करने को तैयार है। कलेक्टर डॉं. इलैया राजा टी द्वारा उक्त कार्य हेतु ऐसी संस्थाओं हेतु एक अनुबंध तैयार कराया जाना सुनिश्चित किया है, जिसमें संधारण की समस्त प्रकार की शर्तों को समाहित किया जाये, साथ ही एन.एच.ए.आई. द्वारा बायपास पर तैयार फ्लाईओवर पर भी आकर्षक लाइट लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।  जिससे संपूर्ण क्षेत्र में समरुपता बनी रहे।  
दुग्ध संघ द्वारा चयनिति एजेंसी ने स्मार्ट सिटी जबलपुर द्वारा वित्तीय पोषित बायो सी.एन.जी. प्लांट स्थापित करने का प्लांट स्थापित किये जाने की परियोजना का प्रेजेन्टेशन दिया। जिसमें प्लांट की तकनीक के बारे में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गयी। कलेक्टर डॉं. इलैया राजा टी द्वारा सी.एन.जी. प्लांट से उत्पादित होने वाली बायो सी.एन.जी. गैस के उपयोग एवं उससे प्राप्त होने वाली आय से कुछ भाग स्मार्ट सिटी के साथ शेयर किये जाने हेतु एक प्रस्ताव तैयार किये जाने के लिये निर्देश प्रदान किये गये, साथ ही परियोजना को समय पर पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।  
आई.टी.एम.एस. परियोजना में लंबित ई-चालान पर आवश्यक कार्यवाही की जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिन व्यक्तियों द्वारा बार-बार याताताय के नियमों का उल्लंघन किया गया है उन्हे चिन्हित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की पुलिस विभाग के साथ समन्वय बनाकर की जायेगी। यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु शहर के ऐसे चौराहों जहां पर ट्राफिक सिग्नल स्थापित नहीं है या अक्रियाशील है उनकी विस्तृत जानकारी तैयार करने के निर्देश प्रदान किये गये है। जिससे उन स्थानों पर ट्रॉफिक सिग्नल की व्यवस्था को सुचारु किया जा सके।
जी.आई.एस. परियोजना के अंतर्गत नगर निगम सीमा क्षेत्र में आने वाली संपत्तियों का घर-घर सर्वे प्रारंभ हो चुका है। सर्वे कार्य हेतु सर्वेयर मैनपावर की आवश्यकता हेतु स्थानीय युवाओं से पूर्ति करने के निर्देशत प्रदान किये। उक्त परियोजना को समय सीमा में पूर्ण करने हेतु प्रत्येक सप्ताह समीक्षा किया जाना सुनिश्चित किया गया है।
मेडीकल एल.आई.सी. कार्यालय से अंधमूक चौराहे तक विकसित किये जाने वाली सड़क निर्माण में सीवर लाइन के कार्य को पहले पूर्ण करने के निर्देश दिये गये, साथ 20 नवम्बर तक 3 कि.मी. तक बाधारहित भाग में बिटुमिनस का कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया जिसका लाभ जनता को मिलना प्रारंभ हो सके।  
आई.टी. पार्क सड़क निर्माण में बाधक विद्युत पोलों को एक सप्ताह में हटाया जाने एवं पेयजल लाइन को शिफ्ट किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिससे कार्य प्रभावित न हो  31 दिसम्बर 2022 तक उक्त सड़क को पूर्ण करने हेतु निर्माण एजेंसी का लक्ष्य निर्धारित किया है। राइट टाउन स्टेडियम में तैयार हो रहे ट्रेक एवं खेल ग्राउंड को समय सीमा में पूर्ण करने हेतु निर्माण एजेंसी को दिन के साथ साथ रात में भी समानांतर कार्य किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। स्मार्ट सिटी द्वारा बनाई गयी अमखेरा सड़क पर आवश्यकतानुसार स्ट्रीट लाइट लगाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किये ।  
स्मार्ट रोड़ फेस 2 गोलबाजार एवं कनेक्टिंग सड़कों को 15 नवम्बर तक पूर्ण कर विधिवत् ट्राफिक चालू करने हेतु निर्देशित किया गया है। बाम्बे हास्पिटल वाली सड़क को तीन दिवस में यातायात हेतु खोला जायेगा। जामदार हास्पिटल वाली सड़क निर्माण हेतु उक्त मार्ग को सोमवार से कार्य पूरा होने तक बंद रखा जायेगा। शहीद स्मार्क की वाउंड्रीवाल का निर्माण तीव्र गति से किया जाने हेतु निर्देश प्रदान किये गये है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Technology

Connect With us