जे पी नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकाल बढ़ने पर भाजयुमो ने मनाई खुशियां, किया मिष्ठान्न वितरण

 


हमारा इंडिया न्यूज (हर पल हर खबर) मध्यप्रदेश/ जबलपुर।भारतीय जनता पार्टी की विगत दिवस दिल्ली में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के कार्यकाल को सर्वसम्मति से एक वर्ष का एक्सटेंशन देकर आगे बढ़ा दिया गया है, श्री नड्डा को पुनः १ आने वाले वर्ष के लिए पार्टी की कमान मिलने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा मालवीय चौक में मिष्ठान्न वितरण और आतिशबाजी करके खुशियां मनाई गई।



युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी, गृहमंत्री अमित शाह जी एवं राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा पुनः पार्टी की कमान आने वाले वर्ष के लिए जे पी नड्डा जी को सौंपी है और आगमी चुनावों में पार्टी मोदी जी और नड्डा जी के नेतृत्व में और भी बड़े बहुमत से जीतेगी और मोदी जी पुनः प्रधानमंत्री बनेंगे।


भाजपा नगर महामंत्री पंकज दुबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी लोकतांत्रिक पार्टी है जो बूथ से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक के चुनाव और निर्वाचन निर्धारित समय पर करती है और एक सामान्य कार्यकर्ता भी बूथ अध्यक्ष से राष्ट्रीय स्तर तक का सफर तय कर सकता है हमारे पूर्व के सारे अध्यक्ष और वर्तमान अध्यक्ष इसका साक्षात प्रमाण हैं।



इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष जी एस ठाकुर,पंकज दुबे,भाजयुमो अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ठाकुर,जय सचदेवा,अभिषेक तिवारी,रौनक अग्रवाल, अर्णव तिवारी, राहुल कपूर,शुभम अरिहंत, रविंद्र तिवारी, शरद विश्वकर्मा,अंकित पाठक,दीपक मंगलानी,शुभम रजक, आर्यन मिश्रा,निक्की रजक, रनेश खरे पीयूष समदरिया,हर्षित राय,रिंकू श्रीवास,गौरव मांझी,आयुष सिंह,युवराज यादव,वैभव चौरसिया,सजल विश्नोई, अंशु गुप्ता, असगर अंसारी,गणेश सोंधिया,स्नेहिल पाठक,मोंटी रैकवार,अभिषेक जायसवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Technology

Connect With us