सांसद व भाजपा के नेताओं सहित शासन व प्रशासन को इस नेता ने दे डाली चेतवानी, कहा अगर ऐसा काम हुआ तो उसे नहीं किया जाएगा कतई बर्दाश्त, देखिए यह खबर



हमारा इंडिया न्यूज (हर पल हर खबर) मध्यप्रदेश/जबलपुर।दिनांक 05 फरवरी को पूर्व एवं मध्य विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भूमिपूजन का कार्यक्रम 12ः00 बजे रखा गया था। जिसमें महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ एवं विधायक लखन घनघोरिया, विनय सक्सेना समय से भूमिपूजन स्थल पर पहुॅंच भी गये। परन्तु सांसद राकेश सिंह एवं भाजपा जनप्रतिनिधि अपरान्ह 02ः00 बजे तक नहीं पहुॅंचे जिसके कारण पूरा निगम प्रशासन एवं महिलाओं सहित आम नागरिक परेशान रहे। महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने भाजपा पर यह भी आरोप लगाया कि भाजपा नगर निगम के पूर्व स्वीकृत कार्यो का भूमिपूजन कर श्रेय लेने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि महापौर, विधायक की अनुपस्थिति में न हो कोई भूमिपूजन इस बात का भी प्रशासन और प्रतिनिधियों को ध्यान रखना होगा।



महापौर ने मध्यप्रदेश शासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि भाजपा के जनप्रतिनिधि नगर निगम के कोई भी स्वीकृत कार्यो का यदि भूमिपूजन महापौर एवं विधायकों की अनुपस्थिति में करता है तो यह कभी बर्दास्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने श्रेय लेने की राजनीति से दूर रहने की भी भाजपा को चेतावनी दी है। महापौर ने कहा कि हम नागरिकों के लिए सेवक के रूप में समर्पित हैं, नागरिकों के साथ कोई छल कपट नहीं होने देगें।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Technology

Connect With us