जबलपुर के इस क्षेत्र में हुई इस वजह से हत्या, पुलिस ने किया यह खुलासा

हमारा इंडिया न्यूज (हर पल हर खबर) मध्यप्रदेश/जबलपुर।थाना माढ़ोताल अंतर्गत करमेता में दिनांक 19 अप्रैल 2023 की रात लगभग 11-30 बजे गोली चलने की सूचना पर पहुंची पुलिस को  ज्ञात हुआ कि  गोली लगने से घायल मानस उपाध्याय को मेट्रो अस्पताल ले जाया गया है, मेट्रो अस्पताल पहुंचने पर घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर किए जाने की सूचना पर मेडिकल कॉलेज पहुंची पुलिस को मेडिकल कॉलेज में मौजूद आकाश दुबे उम्र 26 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती करमेता ने बताया  कि वह प्राईवेट काम करता है मानस उपाध्याय उसका दोस्त है मानस उपाध्याय से एक सप्ताह पहले राजा सोनी का शराब पीने की बात को लेकर विवाद हुआ था तब राजा सोनी ने मानस उपाध्याय को देख लेने को कहा था,।



 दिनंाक 19-4-23 की रात लगभग 11-10 बजे वह राजेश पटैल के घर के आगे गली के पास खड़ा था एवं मानस उपाध्याय राजेश पटैल के घर के सामने खड़ा था तभी राजा सोनी, राजेश पटैल के घर के सामने आया और मानस उपाध्याय को देखते ही जान से खत्म करने की नियत से पिस्टल से फायर कर दिया,  गोली मानस उपाध्याय के पेट में लगी गोली लगते ही मानस उपाध्याय गिरकर  बेहोश हो गया था जिसे तुरंत  इलाज हेतु साथी चंदन दुबे की मदद से  मेट्रो अस्पताल ले गया था, मेट्रो अस्पताल  से मेडिकल कॉलेज हेतु रेफर किए जाने पर एंबुलेंस से मानस उपाध्याय को मेडिकल कॉलेज लाया था, राजा सोनी मोटर सायकिल से भाग गया। आकाश दुबे की  रिपोर्ट पर धारा 307 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

   




           

वहीं मेडिकल कॉलेज में दौरान  उपचार के मानस उपाध्याय उम्र 24 वर्ष निवासी करमेता की मृत्यु हो गई। पंचनामा कार्रवाई कर शव को पीएम हेतु भिजवाया गया।

    

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषारकांत विद्यार्थी (भा.पु.से. ) के द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लते हुये सरगर्मी से तलाश कर   आरोपियो की शीध्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किए जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से. ), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण श्री संजय अग्रवाल तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री तुषार ंिसह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माढेाताल श्रीमति रीना पाण्डे शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।

        

गठित टीम द्वारा सरगर्मी से तलाश करते हुए पाटन क्षेत्र मे दबिश देते हुये राजा उर्फ आशीष सोनी पिता बंसंत सोनी उम्र 31 वर्ष निवासी शांति नगर समता कालोनी, 2-अभया उर्फ अब्बू कुशवाहा पिता राजेन्द्र कुशवाहा उम्र 19 वर्ष निवासी पनागर, 3-राजेश पटेल उर्फ बाबा पिता जगदीश पटेल उम्र 44 वर्ष निवासी करमेता एवं एक 15 वर्षिय अपचारी बालक को घेरांबंदी कर पकडा गया, सघन पूछताछ पर पाया गया कि 1 सप्ताह पूर्व मृतक मानस उपाध्याय जो कि थाना माढोताल का निगरानी बदमाश है का राजा सोनी जिसके विरूद्ध 8 अपराध विभिन्न थानों में दर्ज है, से पैसो के लेन देन को लेकर विवाद हुआ था जिस पर मानस उपाध्याय ने तलवार से हमला कर राजा सोनी के हाथ मे चोट पहुंचाई थी, तभी से राजा सोनी मारने की फिराक में था, मानस उपाध्याय दिनॉक 19-4-23 की रात लगभग 11-15 बजे राजेश पटेल के घर के समाने खडा था, राजेश पटेल ने मारने के लिये उकसाया जिस पर अभय कुशवाहा ने मानस उपाध्याय को पकड लिया , 15 वर्षिय अपचारी बालक ने चाकू से हमला किया एवं राजा सोनी ने गोली मार दी, जिससे मानस उपाध्याय गिर पड़ा।

              

घटना स्थल से चले हुये 2 खोखे, 1 मिस फायर कारतूस, तथा आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल, 3 जिंदा कारतूस, 1 चाकू, 2 मोटर सायकिल एवं घटना के वक्त पहने हुये कपडे, जप्त करते हुये प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार कर दिनॉक 21-4-21 को मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।


 उल्लेखनीय भूमिका-आरोपियों को सरगर्मी से तलाश कर 24 घंटे के अंदर पकडने में थाना प्रभारी माढोताल श्रीमति रीना पाण्डे शर्मा, उप निरीक्षक नीलेश पोर्ते, राजेेन्द्र अहिरवार, यदुवंश मिश्रा, सकहाये उप निरीक्षक दया शंकर, प्रधान आरक्षक हिमलेश, शशि, महेन्द्र, सुदीप, शैलेन्द्र, शिवचरण, विनीत एवं पुलिस लाईन के  सहायक उप निरीक्षक विजय शुक्ला, राजेश शुक्ला, रमाकंात मिश्रा, प्रधान आरक्षक ज्ञानेन्द्र पाठक, अजय यादव तथा थाना अधारताल के सहायक उप निरीक्षक रामसनेह शर्मा, एवं सायबर सेल के प्रधान आरक्षक अमित पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Technology

Connect With us