भाजपा के पूर्व महापौर और कई बड़े नेताओं ने वर्तमान महापौर के खिलाफ कर दिया कुछ ऐसा काम, देखिए यह खबर और वीडियो

हमारा इंडिया न्यूज (हर पल हर खबर) मध्यप्रदेश/जबलपुर।जबलपुर में भाजपा पार्षद दल और नेताओं ने नगर निगम कार्यालय का घेराव किया, नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल की अगुवाई में किए गए इस घेराव में भाजपा के केंट विधायक अशोक रोहाणी, पनागर विधायक इंदु तिवारी और भाजपा के पार्षदों के अलावा सैकड़ों की तादाद में भाजपा कार्यकर्ता का शामिल हुए।



इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के महापौर जगत बहादुर अन्नू के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और निगम गेट के सामने मटके फोड़े, नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि  महापौर ने अपने एक साल के कार्यकाल में शहर की जनता से छलावा किया है, जिस जल प्लावन के मुद्दे पर वो नगर निगम की सत्ता पर काबिज हुए थे, वो समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है, हर जगह कमिशन खोरी और भ्रष्टाचार का आलम है।






केंट विधायक अशोक रोहाणी ने महापौर को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इन एक सालों में शहर विकास ठप्प पड़ गया है, जलप्लावन,जल वितरण से लेकर शहर की सफाई व्यवस्था चौपट हो गई है, हर भुगतान और पेमेंट के लिए रिश्वत मांगी जा रही है, भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर महापौर अपने वादों को पूरा नहीं करते तो आने वाले दिनों में भाजपा पार्षद अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जायेंगे और उग्र से उग्र आंदोलन करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Technology

Connect With us