जानिए आज ग्रहण का क्या क्या रहेगा प्रभाव, किन किन राशियों पर क्या क्या होगा असर

 हमारा इण्डिया न्यूज हर पल हर खबर मध्यप्रदेश जबलपुर।28 अक्टूबर 2023 अश्विन पूर्णिमा शनिवार अश्विनी नक्षत्र मेष राशि में इस वर्ष का अन्तिम खण्डग्रास चंद्रग्रहण लगने वाला है। शरद पूर्णिमा की रात यह चंद्रग्रहण भारत में देखा जाएगा। चंद्रग्रहण पूर्णिमा और सूर्यग्रहण अमावस्या तिथि पर होता है।

उक्त चन्द्रग्रहण रात्रि 01:04 मि.से प्रारंभ होकर रात्रि 02:20 मि. तक रहेगा। इस ग्रहण का पर्वकाल 1 घंटा 16 मिनट तक है। ग्रहण का सूतक काल तीन प्रहर पूर्व अर्थात् दिन में 04:04 से ही शुरू हो जायेगा। सूतक काल को अशुभ समय माना जाता है, इ​सलिए इसमें कोई भी शुभ कार्य नहीं किये जाते।

 


सूतकाल में मूर्ति पूजन स्पर्श पाठ इत्यादि का निषेध किया गया। इस समय ना तो भोजन करना चाहिए ना ही पकाना चहिए। अनिष्ट शांति हेतु जाप हवन एवं अन्नवस्त्रादि का दान करना श्रेयस्कर माना गया है।

यह ग्रहण मेष,मकर,वृष एवं कन्या राशि वाले जातकों अशुभ कारक एवं धनु, मीन, सिंह और तुला राशि के लिए मध्यम तथा वृश्चिक, कुम्भ, मिथुन व कर्क राशि के जातकों के लिए शुभदायक होगा।


*ज्यौतिषाचार्य*

*-आचार्य डॉ विजय तिवारी*

Post a Comment

Previous Post Next Post

Technology

Connect With us