जबलपुर में इकोकार्डियोग्राफी पर राष्ट्रीय सम्मेलन, विशेषज्ञ साझा करेंगे नवीन पद्धति से उपचार व जानकारी


 हमारा इंडिया न्यूज (हर पल-हर खबर) मध्यप्रदेश/जबलपुर। हृदय रोगों की आधुनिक, सुरक्षित और सटीक जांच पद्धति इकोकार्डियोग्राफी को लेकर जबलपुर में एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 1 फ रवरी को सुबह 9 बजे से होटल सत्य अशोका में किया जा रहा है। इस सम्मेलन में देश के प्रतिष्ठित हृदय रोग विशेषज्ञ भाग लेकर चिकित्सकों को इकोकार्डियोग्राफ ी की नवीन तकनीकों एवं व्यावहारिक उपयोग की जानकारी देंगे। इस संबंध की जानकारी पत्रवार्ता में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ पुष्पराज पटेल ने दी। इस दौरान डॉ प्रभावती भट्ट, डॉ अंजनय मिश्रा, डॉ कावरी शा पटेल, डॉ के एल उमाशंकर आदि मौजूद रहे।



इकोकार्डियोग्राफी हृदय रोग विशेषज्ञों की आंख:-
इकोकार्डियोग्राफी एक ऐसी आधुनिक जांच विधि है, जिसके माध्यम से बिना चीरा फ ाड़ और बिना रेडिएशन के हृदय की संरचना, मांसपेशियों की कार्यक्षमता, वाल्व की स्थिति, रक्त प्रवाह तथा हृदय गति का सटीक आकलन किया जाता है। यह जांच कम समय में पूरी होती है और प्रारंभिक अवस्था में ही हृदय रोगों की पहचान में सहायक होती है। इस राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन गोल्डन हार्ट हॉस्पिटल एवं हार्ट रिसर्च एसोसिएशन सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। सम्मेलन का नेतृत्व वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ पुष्पराज पटेल कर रहे हैं।


देश के वरिष्ठ विशेषज्ञ करेंगे मार्गदर्शन:-
सम्मेलन की कोर्स डायरेक्टर देश की वरिष्ठ शिक्षाविद डॉ आईबी विजया लक्ष्मी बेंगलुरु, पूर्व विभागाध्यक्ष, जयनगर इंस्टीट्यूट ऑफ  कार्डियोवास्कुलर साइंसेज एंड रिसर्च होंगी। जिन्हें पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी और हृदय रोग अनुसंधान में विशेष अनुभव है। को.कोर्स डायरेक्टर के रूप में डॉ प्रभावती भट्ट बेंगलुरु पूर्व विभागाध्यक्ष जयनगर इंस्टीट्यूट, एडवांस इकोकार्डियोग्राफी तकनीकों पर विशेषज्ञ व्याख्यान देंगी।

चिकित्सकों और विद्यार्थियों के लिए लाभकारी :-
सम्मेलन में हृदय वाल्व रोग, कार्डियोमायोपैथी, क्रिटिकल केयर में इकोकार्डियोग्राफी की भूमिका, स्टेन इमेजिंग, एडवांस डॉप्लर तकनीक और जटिल मामलों पर केस.बेस्ड चर्चाएं की जाएंगी। यह सम्मेलन एमडी, डीएनबी छात्र, फिजिशियन और कार्डियोलॉजी में रुचि रखने वाले चिकित्सकों के लिए अत्यंत उपयोगी रहेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे आयोजनों से जबलपुर में हृदय रोग जांच की गुणवत्ता बढ़ेगी और मरीजों को बेहतर, सटीक एवं किफ ायती जांच सुविधाएं मिल सकेंगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Connect With us