श्रीकांत वर्मा ने कहा कि स्थानीय बाजारों से खरीदारी करना केवल एक जरूरत पूरी करना नहीं, बल्कि अपने शहर के छोटे व्यापारियों, कारीगरों और स्थानीय उद्यमियों को आर्थिक मजबूती प्रदान करने का भी माध्यम है। जब हम स्थानीय उत्पादों को अपनाते हैं, तो इससे स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलता है और देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होती है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे त्योहारों एवं दैनिक जरूरतों की खरीदारी में स्थानीय दुकानदारों और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें तथा वोकल फॉर लोकल अभियान को जनआंदोलन बनाने में अपनी सहभागिता निभाएं।
