नगर निगम में अधिकारियों की कमी से धीमा पड़ा शहर का विकास, नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह से मिले निगमाध्यक्ष रिंकू विज, की जबलपुर विकास के लिए विभिन्न मांग

 


हमारा इंडिया न्यूज (हर पल-हर खबर) मध्यप्रदेश/जबलपुर। नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज ने नगरीय प्रशासन मंत्री मप्र शासन भूपेन्द्र सिंह को भोपाल में पहुंचकर नगर निगम में अधिकारियों की कमी से अवगत कराया और उन्होंने सौंपे गए पत्र के माध्यम यह भी अवगत कराया कि नगर निगम के समस्त पार्षद व महापौर सहित अधिकारीगण उनका नागरिक अभिनंदन करना चाहते हैं, इसके अलावा उन्होंने पत्र के माध्यम से अधिकारियों की कमी की पूर्ति करने की मांग पर शीघ्र ही ध्यान देने का आग्रह किया है।





इस संबंध में नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज ने भूपेन्द्र सिंह नगरीय प्रशासन मंत्री मप्र शासन भोपाल में पहुंचकर उनसे चर्चा करते हुए अवगत कराया कि मप्र शासन द्वारा नगर पालिक निगम जबलपुर में चल रहे विकास कार्यों एवं संचालित विभिन्न योजनाओं के सुचारू संचालन हेतु अधिकारियों की पद स्थापना की जाए। इस संबंध में उन्होंने मंत्री से आग्रह किया कि नगर पालिक निगम जबलपुर में विभिन्न विकास के कार्य एवं जनोपयोगी योजनाएं संचालित है, जिनकी सुदृढ निगरानी एवं विकास कार्य समय सीमा में इसकी मॉनिटरिंग हेतु कुशल अधिकारियों, अपर आयुक्त, उपायुक्त, सहायक आयुक्त, अधीक्षण यंत्री, कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री की कमी है, जिनकी कमी की वजह से शहर के विकास कार्यों को रफ्तार नहीं मिल पा रही है, जिसको लेकर उन्होंने आग्रह किया है कि विकास कार्यों एवं योजनाओं के सफ ल क्रियान्वयन हेतु नगरीय प्रशासन विभाग से अपर आयुक्त, उपायुक्त, सहायक आयुक्त, अधीक्षण यंत्री, कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री की पद स्थापना करने के आदेश शीघ्र ही प्रदान किए जाएंगे।


नागरिक अभिनंदन के लिए मांगा समय

--------------------------

वहीं नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज ने मंत्री भूपेन्द्र सिंह से यह भी मांग की कि जबलपुर नगर निगम में महापौर कांग्रेस से निर्वाचित हैं और वह स्वयं नगर निगम अध्यक्ष भाजपा से निर्वाचित हैं, निगम सदन में भाजपा पार्षदों का संख्या बल अधिक है, जिनके आदेश और निर्देश से विभिन्न विकास कार्य संचालित हैं, इसके लिये वह एवं भाजपा पार्षद दल उनके आभारी हैं, वहीं पार्षद दल व उनकी आकांक्षा है कि मंत्री भूपेन्द्र सिंह का नागरिक अभिनन्दन होना बहुत ही आवश्यक है। इसके लिए उन्होंने उनसे उनका कीमती समय शहर विकास व नागरिक अभिनंदन के लिए मांगा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Technology

Connect With us