इन बच्चों ने बढ़ाया मध्यप्रदेश का मान, जीता यह खिताब, देखिए यह खबर



हमारा इंडिया न्यूज (हर पल हर खबर) मध्यप्रदेश/जबलपुर।मध्य प्रदेश वूशु  संघ की सचिव सारिका गुप्ता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार खेलो इंडिया वीमेन वुशु लीग   प्रतियोगिता रांची झारखंड में मध्यप्रदेश की टीम ने 13 स्वर्ण,6 रजत, 4 कांस्य के साथ पहला स्थान हासिल किया। 

जबकि राजस्थान की टीम दूसरे और उत्तरप्रदेश की टीम तीसरे स्थान पर रही।

प्रतियोगिता में मेजबान झारखंड को चौथा स्थान मिला।



ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में दिनांक 17 तारीख  से प्रारंभ हुई। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने 45 पदको के लिए जोर आजमाइश की और 40 लाख के प्राइज मनी की दावेदारी के अगले चक्र में पहुंचे।


ज्ञातव्य है कि पूरे भारत मे महिला खिलाड़ियों में खेल के प्रति रुझान और भागीदारी में बढ़ोतरी के लिए खेलो इंडिया के तहत वीमेन लीग का आयोजन किया जा रहा है।


यह आयोजन भारत मे चार जोनों में की जा रही है जिसमे श्रीनगर में पहला आयोजन किया गया था और अब झारखंड के बाद मणिपुर और केरल में महिला वुश लीग का आयोजन किया जा रहा है। 

जिसमें से विजयी प्रतिभागियों को खेलो इंडिया नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

 इस प्रतियोगिता के सानशू प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों के मध्यप्रदेश के विजेता खिलाड़ी निम्न रहे:-

जिसमें ग्रुप - C में जबलपुर की राशी बघेल ने 2 गोल्ड मेडल प्राप्त किया।


ग्रुप - B में राधिका बघेल ने ब्रॉन्ज मेडल ,व प्रियांशी चौहान ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया।


थर्ड सेट में - तान्या जाटव ने 2 गोल्ड मेडल व एक सिल्वर मेडल , वंशिका नामदेव ने एक गोल्ड मेडल , प्रज्ञा यादव ने 2 गोल्ड मेडल , व काजू सोंधिया (साई भोपाल) ने एक ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया।


सीनियर केटेगरी में - पूर्वी सोनी ने एक गोल्ड मेडल व 2 सिल्वर मेडल , भूरक्षा दुबे (साई भोपाल) ने 2 गोल्ड मेडल व एक सिल्वर मेडल , आरती गर्ग ने एक गोल्ड मेडल व एक ब्रॉन्ज मेडल , श्रद्धा यादव ने एक गोल्ड मेडल , स्वेच्छा जाटव ने एक सिल्वर मेडल , व पूर्णिमा रजक ने एक ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया।


सानदा सीनियर केटेगरी में - नेहा सरवरिया (56 किग्रा) ने गोल्ड मेडल , अंकिता मरावी (75 किग्रा) ने सिल्वर मेडल , श्रुति सरवरिया (65 किग्रा) ने ब्रॉन्ज मेडल व अनिशा यादव (48 किग्रा) ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया।


टीम की उपलब्धि एवं शानदार प्रदर्शन के लिए पदक प्राप्त करने पर खिलाड़ियों एवं  प्रशिक्षकों को श्री एनके त्रिपाठी (मध्य प्रदेश वूशु संघ अध्यक्ष ), मध्यप्रदेश वुशु संघ सचिव सारिका गुप्ता , भारतीय वूशु संघ अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बाजवा, भारतीय वूशु संघ सी.ई.ओ सोहेल अहमद, खेल संचालक रवि गुप्ता, संयुक्त संचालक, श्री बीएस यादव जिला खेल अधिकारी जबलपुर आशीष पांडे, सिद्धार्थ श्रीवास्तव ,जितेंद्र रजक, विकास चतुर्वेदी, नितेश बर्मन आदि ने बधाइयां प्रेषित की है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Technology

Connect With us