इस माह से शुरू होंगी पांचवीं-आठवीं की परीक्षाएं, तीन पैटर्न पर पूछे जाएंगे प्रश्‍न, जानिये

हमारा इंडिया न्यूज़ (हर पल हर खबर) सरकारी व निजी स्कूलों में पांचवीं-आठवीं की बोर्ड परीक्षा 23 मार्च से शुरू होगी। दोनों परीक्षाएं एक अप्रैल को समाप्त होगी। इस संबंध में बुधवार को राज्य शिक्षा केंद्र ने निर्देश जारी कर दिए है। इस बार 60 अंक का प्रश्नपत्र होगा। इसमें 10 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न, 30 अंक के लघुउत्तरीय और 20 अंक के दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे। साथ ही प्रोजेक्ट के आधार पर 40 अंक मिलेंगे। इस बार निजी स्कूलों में भी मप्र बोर्ड के पाठ्यक्रम पर आधारित परीक्षा ली जाएगी। शासन ने पिछले साल से पांचवीं-आठवीं को बोर्ड परीक्षा कर दिया है। पिछले साल सिर्फ सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने पांचवीं-आठवीं की बोर्ड परीक्षा दी थी। इस बार पांचवीं-आठवीं में मप्र बोर्ड से संबंधित सभी निजी स्कूलों को शामिल किया है। इस बार सरकारी व प्रायवेट स्कूलों के पांचवीं-आठवीं के करीब 16 लाख विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा देना होगी। इसमें सीबीएसई के विद्यार्थी शामिल नहीं रहेंगे। पांचवीं-आठवीं की परीक्षा का समय सुबह नौ बजे से 11.30 बजे तक रहेगा। इस संबंध में राज्य शिक्षा केंद्र ने समय-सारिणी, प्रश्नपत्रों का स्वरूप और ब्लू प्रिंट जारी कर दिया गया है।



पांचवीं की समय सारिणी

पांचवीं की परीक्षा में 23 मार्च को प्रथम भाषा विशिष्ट हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी का पेपर रहेगा। 27 मार्च को पर्यावरण अध्ययन, 29 मार्च को द्वितीय भाषा सामान्य अंग्रेजी (अंग्रेजी माध्यम को छोड़कर) या सामान्य हिंदी (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है) का पेपर रहेगा। 31 मार्च को अंतिम पेपर अतिरिक्त भाषा सामान्य उर्दू, हिंदू, अन्य का पेपर रहेगा।

आठवीं की समय सारिणी

आठवीं की परीक्षा में 23 मार्च को गणित या संगीत (दृष्टिबाधितों के लिए), 25 मार्च को विज्ञान, 27 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 29 मार्च को प्रथम भाषा विशिष्ट (हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी) का पेपर रहेगा। 31 मार्च को द्वितीय भाषा सामान्य अंग्रेजी (अंग्रेजी माध्यम को छोड़कर) या सामान्य हिंदी (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है) का पेपर रहेगा। एक अप्रैल को आखिरी पेपर तृतीय भाषा संस्कृत, सामान्य (हिंदी, उर्दू, मराठी, उडिय़ा, पंजाबी, अन्य) अथवा चित्रकला (मूक बधिरों के लिए) का पेपर रहेगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Technology

Connect With us