जानिए कब आ रहें हैं बागेश्वर धाम वाले महाराज, कब है उनका कार्यक्रम, देखिए यह खबर


हमारा इंडिया न्यूज (हर पल हर खबर) मध्यप्रदेश/जबलपुर। श्री बागेश्वर धाम सरकार के नाम से जग विख्यात पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज के श्री मुख से 25 मार्च 2023 से 31 मार्च 2023 तक पनागर में होने जा रही श्रीमद भागवत कथा के पूर्व आज 24 मार्च को विशाल कलश शोभायात्रा निकाली जा रही है। अपने आप में अद्भुत और अलौकिक इस शोभायात्रा की जोरदार तैयारियां आयोजन समति द्वारा की गई है। शोभायात्रा शुक्रवार 24 मार्च प्रात: 10 बजे हनुमान मंदिर देवरी तिराहा पनागर से प्रारंभ होकर कथा प्रांगण रिलांयस पेट्रोल पंप पनागर पहुंचेगी।



25 हजार मातृ शक्ति:- शोभायात्रा में करीब 25 हजार कलशयात्री मातृ शक्ति सम्मिलित होंगी। कथा आयोजक क्षेत्रीय विधायक पं. सुशील तिवारी इंदू ने बताया कि भागवत कथा की तरह शोभायात्रा को लेकर भी क्षेत्रवासियों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। इस दौरान पूरे पनागर में सनातन संस्कृति के प्रतीक भगवा ध्वज लगाए गए हैं। शोभायात्रा में शामिल सभी माताएं-बहने पीताम्बरी वस्त्र में होंगे। कलश सिर पर रख कर मंगल गान और भगवत भक्ति उच्चारते हुए वे कथा स्थल पहुंचेंगी।



घर-घर सजी रांगोली-:श्री तिवारी ने बताया कि शोभायात्रा मार्ग के अधिकांश घरों, प्रतिष्ठानों के सामने रांगोली सजाई जा रही है।  शोभायात्रा में शािमल होने एक एक घर की महिलाओं को निमंत्रित किया गया है। शोभायात्रा पर हर घर से पुष्प वर्षा की जाएगी। यात्रा में शामिल महिलओं के स्वागतार्थ यात्रा मार्ग पर कई स्वागत मंच बनाए गए हैं। सभी मंचों पर भजन-कीर्तन के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा। ये यात्रा महाकोशल की सबसे बड़ी और भव्य शोभायात्रा होगी।



25 को आएंगे महाराजश्री-:श्री तिवारी ने बताया कि पनागर स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने हो रही कथा के व्यास बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेन्द्र शास्त्री का नगर आगमन 25 मार्च को ही होगा। 25 से 31 मार्च तक नित्य शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक उनके द्वारा संगीतमय भागवत कथा सुनाई जाएगी। साथ ही 27 एवं 28 मार्च को धीरेंद्र शास्त्री जी द्वारा दिव्य दरबार लगाया जा रहा है।  यह कार्यक्रम 31 मार्च तक चलेगा। शोभायात्रा सहित कथा की व्यापक तैयारियां की गई हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Technology

Connect With us